News Room Post

Salman khan: दोबारा हेयर ट्रांसप्लांट करा रहे सलमान खान!, नया लुक देख उड़े फैंस के उड़े होश, देखकर आ जाएगी “तेरे नाम” के राधे की याद

नई दिल्ली। टाइगर-3 के साथ सलमान खान फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म इसी साल फ्लोर पर आने वाली है। एक्टर की फिल्म चाहे कोई भी हो लेकिन उनके लुक के दीवानों की कमी नहीं है। लगभग हर फिल्म में सलमान का लुक अलग होता हैं। उनकी आखिरी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में एक्टर ने काफी लंबे बाल रखे थे लेकिन अब रातों-रात एक्टर ने अपने नए लुक से सबको हैरान कर दिया है। जी हां…एक्टर के लुक को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे है कि तेरे नाम-2 बन रही है। तो चलिए जानते है कि एक्टर ने कौन न नया लुक लिया है और यूजर्स का क्या कहना है।

अलग अवतार में दिखे सलमान खान

मुंबई में एक पार्टी में सलमान खान अलग ही अवतार में दिखें। सलमान को पार्टी में  बाल्ड लुक में देखा गया। उनका ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस भी अचानक एक्टर का ऐसा लुक देखकर हैरान और परेशान दोनों दिखें। इस दौरान सलमान ब्लैक शर्ट और डेनिम जींस में दिखे। लुक को देखकर फैंस का कहना है कि एक्टर दोबारा हेयर ट्रांसप्लांट करा रहे हैं, जबकि कुछ फैंस का कहना है कि ये फिल्म तेरे नाम-2 का नया लुक है। तो चलिए डिटेल में जानते हैं कि फैंस का क्या कहना है।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सलमान खान- “अगर एल्विस जीतेगा तो मै बाल मुंडवा लूंगा” । एक दूसरे ने लिखा- नया हेयर ट्रांसप्लांट होने वाला है..। एक अन्य ने लिखा- इसे न्यू लुक नहीं..बल्कि टकला कहते हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा-भाई जान का तेरे नाम लुक ये है। वीडियो के नीचे आपको कई ऐसे तमाम मजेदार कमेंट्स नजर आ जाएंगे। सलमान खान पर पहले से ही ये इल्जाम लगते रहे हैं कि उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट कराया है। एक्टर कई बार हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं।

Exit mobile version