नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान फैंस को एक्साइटेड करने के लिए तैयार हैं। एक्टर की बैक टू बैक फिल्में आ रही हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी नई फिल्म डंकी को लेकर जानकारी दी है। शाहरुख ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर बड़ी बात कही है। हालांकि फैंस ने जानकारी से ज्यादा शाहरुख के लुक को नोटिस किया है। फैंस कह रहे हैं कि बढ़ती उम्र के साथ शाहरुख की जवानी वापस आ रही हैं। एक्टर को इतना यंग देखकर फैंस काफी खुश हैं और उनकी फिल्म के लेकर काफी एक्साइटेंड हैं।
घट रही शाहरुख की उम्र
दरअसल शाहरुख खान ने फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी कर ली है और इस बात की जानकारी देते हुए सऊदी अरब सरकार को धन्यवाद कहा है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- ‘सऊदी की कल्चर मिनिस्ट्री को सबसे बड़ा शुकरान…’, डंकी की शूटिंग पूरी हो चुकी है जिसमें सरकार ने बहुत सहयोग किया है। पूरी टीम को दिल से शुक्रिया। हमारा शेड्यूल यहां बहुत अच्छे से हुआ, पूरी टीम और राजू सर का दिल से धन्यवाद…सऊदी की संस्कृति मिनिस्ट्री ने भी पूरा सहयोग किया। उन्होंने अच्छी लोकेशन दी साथ ही आवभगत में भी कोई कमी नहीं छोड़ी।
#ShahRukhKhan from the sets of #Dunki#SRK? #RajkumarHirani #ShahRukhKhan?pic.twitter.com/8blaCgwqeD
— What The Fuss (@W_T_F_Channel) November 30, 2022
Is he really 57???
He is definitely ageing in Reverse ? #Dunki #ShahRukhKhan? pic.twitter.com/MfwyAAVrTd
— SHAH RUKH KHAN FAN ASSOCIATION (@Srk_bangalore) November 30, 2022
What a look yaar ??
Loved it the most
Handsomest King Khan ?
Love You The Most ❤️#ShahRukhKhan #Dunki pic.twitter.com/jfDtBINv31
— MASRUR ᴾᵃᵗʰᵃᵃⁿ (@masrur2srk) November 30, 2022
Mass Look of @iamsrk from #Dunki ???❤️ #ShahRukhKhan, #Pathaan, #Bolywood pic.twitter.com/ExGkUVX1TH
— SRK_Status_Dhruvil (@DhruvilzSRK) November 30, 2022
Do You Know ?
2023 will be create a History in Indian Cinema Because 3 Movies of #ShahRukhKhan Will Be Releasing In 2023#Pathaan – 25th January 2023#Jawan – 2nd June 2023#Dunki – 22nd December 2023I’m Ready To Go To Watch #PathaanFirstDayFirstShow#SRK? is Back pic.twitter.com/VpOBvisH2l
— PATHAAN (@worldbiggestsrk) November 30, 2022
तीन फिल्में रिलीज के लिए तैयार
गौरतलब है कि डंकी अगले साल 2023 में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है जिन्होंने संजू और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अब पहली बार वो शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं। शाहरुख भी हिरानी के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि अगले साल शाहरुख की 3 फिल्में दस्तक देने के लिए तैयार है। पहली फिल्म पठान है जिसमें वो दीपिका और जॉन इब्राहिम के साथ दिखेंगे। दूसरी फिल्म है जवान, जिसकी शूटिंग जारी है और तीसरी है डंकी..जिसकी शूटिंग एक्टर ने कम्पीट कर ली है।