News Room Post

Farah Khan: फराह खान ने अपनी वायरल ‘आम वीडियो’ पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- किसने बनाया था मेरा आम वाला वीडियो?

farah khan

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan Viral Video) का कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वो सड़क किनारे आम की दुकान पर आम खरीदती हुई नजर आ रही थी। वीडियो में उन्होंने अच्छे आम चुनने के लिए अपना मास्क उतार दिया था। जिसके बाद फैंस ने जमकर उनकी क्लास लगाई थी। अब फराह खान ने इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब उनका ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

अब फराह का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। जिसमें फराह घर से निकलीं और उन्हें फोटोग्राफर्स दिख गए। इस के बाद उन्होंने कहा- ”पिछली बार मैंगो शॉप पर वीडियो किसने बनाया था? क्या वो तुमलोग थे?” ये सुनकर फोटोग्राफर्स ने जवाब दिया- नहीं, हम वहां नहीं थे लेकिन वो वीडियो बहुत वायरल हुआ था। फराह उनके जवाब में कोई रिएक्शन नहीं देती हैं और गाड़ी में बैठ जाती हैं।

यहां देखें लेटेस्ट वीडियो

इससे पहले फराह खान का आम वाला वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने अच्छे आम चुनने के लिए अपना मास्क उतार दिया था। ये देख फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगाई थी। एक यूजर ने लिखा, इस वक्त उन्हें घर में रहना चाहिए था। वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल किया, “क्या उन्होंने उस आम को खरीदा? अगर नहीं तो उस आम से कोरोना संक्रमण फैल सकता है।”

Exit mobile version