News Room Post

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Mehendi: शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं फरहान-शिबानी, मेहंदी सेरेमनी में सेलेब्स ने किया धमाल

FARHAN MEHNDI

नई दिल्ली। बॉलीवुड कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में बात करें इनके मेंहदी फंक्शन की तो इनका ये फंक्शन फरहान के मुंबई वाले घर पर रखा गया था। हालांकि, अभी तक होने वाले दूल्हा और दुल्हन की तस्वीरें तो सामने नहीं आई हैं लेकिन उनकी मेहंदी सेरेमनी में चार-चांद लगाने वाले मेहमानों को जरूर स्पॉट किया गया। शबाना आजमी, अनुषा दांडेकर, रिया चक्रवर्ती और अमृता अरोड़ा पैपराजी के कैमरे में कैद हुए।

शादी के लिए के लिए तैयार फरहान और शिवानी

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी  के लिए तैयार हैं। जी हां। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में गुरुवार यानी 17 फरवरी को फरहान और शिवानी के मेंहदी के फंक्शन के बाद आज इनकी संगीत सेरेमनी होगी। आपको बता दें, कि 19 फरवरी को दोनों हिन्दू धर्म के अनुसार शादी करेंगे।


बहन शिबानी की मेहंदी में स्टनिंग लगीं अनुषा दांडेकर

मेहंदी का ये फंक्शन फरहान के मुंबई वाले घर पर रखा गया। अपनी बहन शिबानी की लाइफ का नया चैप्टर शुरू होते देख उनकी बहन अनुषा दांडेकर बेहद खुश हैं। इस खास इवेंट पर अनुषा दांडेकर ने यैलो फ्रिल साड़ी पहनी थी। अपने लुक को अनुषा ने मांग टीका, ओपन हेयर के साथ कंप्लीट किया। वेस्टर्न आउटउफिट में जलवे बिखरने वाली ग्लैमरस अनुषा दांडेकर इंडियन लुक में भी स्टनिंग लगीं। उनसे नजरें हटाना वाकई मुश्किल हो रहा था।

मेहंदी फंक्शन से वायरल हुई रिया की तस्वीरें

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के मेंहदी फंक्शन में रिया चक्रवर्ती को यैलो आउटफिट में देखा गया। वहीं, इस मौके पर शबाना आजमी ने मस्टर्ड कलर का आउटफिट पहना था। अमृता अरोड़ा ने लाइट यैलो कलर का आउटफिट पहना था। रिया और अनुषा का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों डांस परफॉर्मेंस देते नजर आए।

खबरें हैं कि शिबानी ने आंखे मारे गाने पर परफॉर्मेंस दी। इवेंट घर की  टैरेस पर हो रहा था। इसलिए टैरेस की बालकनी में मेहमानों को एंजॉय करते हुए भी देखा गया।  फरहान और शिबानी को शादी के रिश्ते में बंधता देख उनका परिवार काफी खुश है। अख्तर परिवार भी शिबानी को बेहद पसंद करता है। अब बस इंतजार है दोनों को दूल्हा-दुल्हन बने देखने का।

Exit mobile version