News Room Post

TATTOO LOVE: शादी से पहले फरहान अख्तर की दुल्हनिया ने बनवाया नया टैटू, यहां देखें Photo

farhan akhtar...

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के साथ अगले महीने कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। शादी की खबरों के बीच फरहान अख्तर की होने वाली दुल्हनिया शिबानी दांडेकर ने हाथ पर नया टैटू बनवाया है। शिबानी दांडेकर ने टैटू बनवाने का वीडियो अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शिवानी दांडेकर ने दाएं हाथ की कलाई पर तीन उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर बनवाई है जिसे अब फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है। शिबानी-फरहान अख्तर के लिए प्यार जाहिर करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। शिबानी ने अगस्त 2021 में अपने जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर का नाम अपनी गर्दन पर लिखवाया था।

तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे फरहान-शिबानी

फरहान और शिबानी दोनों एक दूसरे को पिछले तीन सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर दोनों ही अपने फैंस के लिए अपनी मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हालाकिं शादी को लेकर दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 21 फरवरी को फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर से कोर्ट में शादी करेंगे।

कैसे हुई दोनों के बीच प्यार की शुरुआत ?

फरहान और शिबानी की मुलाकात साल 2015 में रियलिटी टीवी शो ‘आई कैन डू दैट’ के सेट पर हुई थी, जहां फरहान अख्तर होस्ट के रूप में पहुंचे थे और शिबानी कंटेस्टेंट के रूप में शो में पहुंची थी। सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई। वहीं साल 2018 में दोनों ने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था।

Exit mobile version