News Room Post

सुशांत केस पर पिता के के सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 40 दिन बाद भी मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं किया

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ बिहार पुलिस लगातार मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगा रही है। वहीं, दूसरी तरफ बीएमसी ने बिहार के पुलिस अधिकारी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन कर दिया। ऐसे में अब सुशांत के पिता के के सिंह का बयान सामने आया है।

सुशांत के पिता के के सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने 25 फरवरी को मुंबई पुलिस को सूचित किया था कि सुशांत की जान को खतरा है, लेकिन उन्होंने समय रहते कार्रवाई नहीं की और उनके बेटे की जान चली गई।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पटना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। 40 दिन बाद भी मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं किया है। इसलिए उन्होंने बिहार पुलिस का सहारा लिया है। अब बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस को पटना पुलिस की मदद करनी चाहिए। सुशांत के पिता ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उठाए गए कदम का आभार जताते हुए धन्यवाद किया।

Exit mobile version