News Room Post

Bigg Boss OTT : बिग बॉस के घर में जमकर हो रहे झगड़े, भयंकर लड़ाई के बाद हुआ प्रतीक और रिद्धिमा का पैचअप

riddhima pandit and prateek sahejpal

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का दूसरा हफ्ता चल रहा है। अब घर में जमकर लड़ाईयां देखने को मिली हैं। इसमें सबसे चर्चित कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal) है। जिनकी हर किसी से लड़ाई देखने को मिल रही है। हाल ही के एपिसोड में प्रतीक की लड़ाई रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) संग हुई। जिसमें रिद्धिमा पंडित ने अपना आपा खो दिया। हालांकि अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि दोनों का पैचअप हो गया है।

दरअसल, एक एपिसोड में प्रतीक और रिद्धिमा में जमकर लड़ाई हुई, इस दौरान रिद्धिमा उनके खानदान को बीच में ले आईं। जिसपर प्रतीक बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने भी जवाब में एक्ट्रेस को मेंटली अनफिट कह दिया। जिसे सुन रिद्धिमा ने अपना आपा खो दिया और उनका इमोशनल ब्रेकडाउन भी देखने को मिला।

इस दौरान घर वाले रिद्धिमा को संभालते हुए भी नजर आए थे लेकिन वो काफी गुस्से में थीं क्योंकि उन्हें लगा कि प्रतिक उनकी मेडिकल कंडीशन का मजाक बना रहा है। ये सब देख बाहर उनके फैंस खास खुश नहीं थे। लेकिन अब उनके लिए खुशखबरी है क्योंकि प्रतीक और रिद्धिमा का पैचअप हो गया है। इतना ही नहीं, दोनों ने आपस में गले लगकर मामला सुलझाया और आगे से नहीं लड़ने की बात भी कही।

पैचअप के समय प्रतिक भी मामला शांत करते हुए कहते हैं कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, इतना ही नहीं उन्होंने रिद्धिमा से माफी मांगी। इसके बाद रिद्धिमा ने भी उनकी तारीफ की। हालांकि अब देखना ये होगा कि इन दोनों की दोस्ती कितने दिनों तक रहती है क्योंकि बिग बॉस के घर में पल-पल रिश्ते बदलते रहते हैं।

यहां देखें उनके पैचअप का वीडियो-

Exit mobile version