News Room Post

Fighter first song ‘Sher Khul Gaye’ Out: फाइटर’ का पहला सॉन्ग ‘शेर खुल गए’ रिलीज, ऋतिक-दीपिका ने अपने डांस मूव्स से फ्लोर पर लगाई आग

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग मूवी फाइटर को लेकर लगातार सुर्खियों में है। पहली बार बड़े पर्दे पर दीपिका और ऋतिक एक साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। बीते दिनों फिल्म फाइटर का टीजर सामने आया था। इसी बीच फिल्म का पहना सॉन्ग ‘शेर खुल गए’ आउट हो गया है। इस गाने में  दीपिका और ऋतिक की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। साथ ही दोनों ने अपने डांस मूव्स से फ्लोर पर आग लगा दी है। इसके अलावा ‘शेर खुल गए’ पार्टी थीम बेस सॉन्ग है जो कि आपको भी डांस करने पर मजबूर कर देगा। अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर गाने को फैंस के साथ शेयर किया है।

फिल्म के गाने ‘शेर खुल गए’ की बात करें तो, इस गाने में दीपिका और ऋतिक की बेहतरीन डांस के साथ-साथ लव केमिस्ट्री का भी दिख रही है। इसके अलावा सॉन्ग में अक्षय ओबेरॉय, करण ग्रोवर और संजीदा शेख भी अपने डांस मूव्स से जोशिला माहौल बना रहे है। कुल मिलाकर सॉन्ग इस साल न्यू ईयर पार्टी में बजते हुए जरूर दिखाई देगा।

इस गाने के कंपोज मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी और शेखर ने किया है। इसके अलावा गानों में अपनी आवाज विशाल, शेखर, बेनी दयाल और शिल्पा राव ने दी हैं। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। वहीं गाना रिलीज होने के साथ सोशल मीडिया #SherKhulGaye के नाम भी ट्रेंड कर रहा है। अबतक गाने को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, वहीं एक लाख से अधिक लाइस मिल चुके है।

इस दिन होगी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज

बता दें कि फिल्म फाइटर को सिद्धार्थ आनंद ने डॉयरेक्ट किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संदीजा शेख नजर आएंगे। फाइटर मूवी अगले 25 जनवरी 2024 को गणतंत्र मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Exit mobile version