News Room Post

Shocking: फिल्म मेकर अपूर्व असरानी ने खोली ‘बॉलीवुड माफियाओं’ की पोल, प्रियंका चोपड़ा और सुशांत सिंह को लेकर किए शॉकिंग खुलासे

Shocking

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बीते कुछ समय में काफी खुलासे हुए हैं। कई एक्टरों द्वारा भी इस चमकती इंडस्ट्री के पीछे का काला सच जाहिर किया गया। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी कई बड़े खुलासे किए। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने काम से पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा का कुछ समय पहले एक इंटरव्यू सामने आया था जिसमें उन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में डर्टी गेम खेले जाने की बात कही थी। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड में काफी काम किया हिट फिल्में भी दी लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में पावर रखने वाले लोगों ने कोने में दबाने की कोशिश की। मेरे खिलाफ कैंपेन चला, डर्टी पॉलिटिक्स खेली गई। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो इस तरह के माइंड गेम नहीं खेलना जानती ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की तरफ जाने का फैसला लिया। अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर फिल्म मेकर अपूर्व असरानी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।

फिल्म मेकर अपूर्व असरानी ने प्रियंका चोपड़ा के बयान को सही बताते हुए कहा है कि हां बॉलीवुड में ऐसा कैम्प मौजूद है जो कि पूरी इंडस्ट्री को कंट्रोल करने का पावर रखते हैं। ये लोग चाहें तो किसी का करियर बना भी सकते हैं और चाहें तो उसे बर्बाद भी कर सकते हैं। इंटरव्यू में अपूर्व असरानी ने कहा कि ये सही बात है कि सबके अपने फेवरेट हैं जिनके साथ वो काम करना चाहेंगे। लेकिन बुरा तब लगता है जब वो किसी के करियर को बर्बाद करने के लिए अपनी पूरी पावर लगा देते हैं। इंडस्ट्री में तो उन्हें काम मिलने नहीं देते साथ ही मीडिया की सहायता से भी उनके खिलाफ गलत खबरें छपवा कर उनकी इमेज खराब करते हैं। फिल्म मेकर अपूर्व असरानी ने बताया कि ये गैंग उन लोगों का करियर बिगाड़ते हैं जो लोग इनकी फिल्में करने से इंकार कर देते हैं। इससे इन लोगों का ईगो हर्ट हो जाता है और ये लोग अपने घमंड में उस शख्स को बर्बाद कर देते हैं।

प्रियंका चोपड़ा को लेकर क्या बोले अपूर्व असरानी

प्रियंका चोपड़ा को लेकर अपूर्व असरानी ने कहा कि उन्होंने 1 साल में दो हिट्स (बर्फी और अग्निपथ) दिए थे लेकिन खबरों में लिखा क्या गया कि प्रियंका के साथ कोई काम नहीं करना चाहता। एक्ट्रेस की सफलता पर बधाई की जगह उनके बारे में अफवाह फैलाई गई। एक समय में एक्ट्रेस को कॉर्नर किया गया। उन्हें काम मिलना बंद हो गया। हालांकि सही समय पर प्रियंका ने हॉलीवुड में जाने का फैसला लिया और खुद की एक अलग पहचान बनाई।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा के अलावा अपूर्व असरानी ने सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया। अपने इंटरव्यू में अपूर्व असरानी ने कहा कि वो काफी दिमाग की बातें किया करता था लेकिन उसे पागल कहा गया। एक्टर की आखिरी फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस किया लेकिन क्या हुआ उस हिट फिल्म को फ्लॉप बताया गया। एक्टर पर मीटू के आरोप तक लगवा दिए गए लेकिन दुख की बात ये है कि वो हमारे सामने था और हम उसे देख नहीं पाए। आपको बता दें, अपूर्व असरानी ने अलीगढ़ और सिमरन जैसी फिल्मों के स्क्रिप्ट्स लिखे हैं। नेशनल अवॉर्ड से नवाजे जा चुके असरानी गोवा शिफ्ट हो चुके हैं। अब देखना होगा कि उनके किए गए इस खुलासे से बॉलीवुड में क्या बवंडर खड़ा होता है।

Exit mobile version