News Room Post

Tiger Shroff: शर्टलेस टाइगर को देखकर बेकाबू हुईं फिरंगी लड़कियां, फोटो क्लिक कराने के लिए लगा ली लाइन, देखें वीडियो

Tiger Shroff: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें टाइगर श्रॉफ शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि एक्टर की फिजिक्स शानदार है। उनकी बॉडी और एप्स पर तो लड़कियां मर-मिटती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखना को मिला जहां शर्टलेस टाइगर को देखकर फिरंगी लड़कियां एक्साइटेड हो गई

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ बी टाउन के सबसे हॉट हीरो में से एक हैं। उनकी फिल्मों का एक्शन सभी को पसंद आता है। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और स्टंट करते या जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते हैं। फैंस भी एक्टर की वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हैं। टाइगर की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इस बात का सबूत है ये वीडियो। जिसमें टाइगर को शर्टलेस देख फिरंगी लड़कियां पागल हो गई हैं और एक्टर के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए बेताब हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें टाइगर श्रॉफ शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि एक्टर की फिजिक्स शानदार है। उनकी बॉडी और एप्स पर तो लड़कियां मर-मिटती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखना को मिला जहां शर्टलेस टाइगर को देखकर फिरंगी लड़कियां एक्साइटेड हो गई और उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए लाइन लगा ली। ये नजारा एक्टर की वैनिटी वैन के बाहर का था जहां वो शूटिंग के बाद वैनिटी वैन के अंदर जा रहे थे। एक्टर वैन के अंदर जाते उससे पहले ही उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। इसी बीच कुछ फिरंगी लड़कियों ने एक्टर को घेर लिया और उनके साथ फोटो क्लिक कराए।


हीरोपंती 2 में आएंगे नजर

काम की बात करे तो एक्टर हीरोपंती 2 और गणपति में नजर आने वाले हैं। फिल्म हीरोपंती 2 में टाइगर के अलावा कृति सेनन,तारा सुतारिया, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ  दिशा पटानी को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर पीडीए शेयर करते रहते हैं। फैंस भी दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार बरसाते हैं। दिशा भी फिटनेस के मामले में टाइगर जैसी ही है। वो भी सोशल मीडिया पर जिम में वर्कआउट करते हुए फोटोज शेयर करती हैं।

 

Exit mobile version