News Room Post

काजल राघवानी की नई फिल्म ”मेरी सास पहले आप” का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, एक्ट्रेस ने किया ये खास पोस्ट

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं। हर कोई काजल की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी काजल राघवानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर काजल को 5.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। पिछले दिनों आपने देखा कि काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने में व्यस्त थीं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी नई फिल्म के बारे में बताकर खुशखबरी दी है। तो चलिए जानते हैं विस्तार से।

काजल की नई फिल्म का पोस्टर:

काजल राघवानी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ”मेरी सास पहले आप” का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के डायरेक्टर मंजुल ठाकुर हैं। जबकि फिल्म की पटकथा तिवारी ने लिखी है। फिल्म के गीत भी अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं और फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मेरी सास पहले आप के पोस्टर में काजल राघवानी अपनी सास के साथ खुशी से गले मिल रही हैं। जबकि नीचे एक खुशहाल परिवार की झलक दिखाई दे रही है। जैसा कि इस फिल्म का टाइटल भी है ”मेरी सास पहले आप” इससे तो साफ़ यही स्पष्ट होता है कि काजल की ये फिल्म सास और बहू के बीच के मधुर रिश्ते पर आधारित होने वाली है।

बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी की फिल्म ”बड़की बहू छुटकी बहू” आई थी जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म में काजल के साथ भोजपुरी हसीना रानी चटर्जी भी नजर आईं थी। काजल और रानी के बॉन्ड को फिल्म में बेहद पसंद किया गया था।

Exit mobile version