News Room Post

Anil Ambani Son’s Wedding: लाल सुर्ख जोड़े में नजर आई अंबानी परिवार की नई बहू, सामने आई दूल्हा-दुल्हन बने अनमोल-कृशा की पहली तस्वीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हमेशा से ही अंबानी परिवार की शादियां काफी ग्रैंड रही हैं। अब 20 फरवरी को अंबानी परिवार का एक और बेटा घोड़ी चढ़ गया। अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी कल देर रात शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी कृशा शाह से हुई है। शादी के पूरे माहौल में चार-चांद लगाने के लिए बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के स्टार्स ने शादी में शिरकत की। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी तमाम खूबसूरत फोटोज सामने आ रही हैं। इस मौके पर अंबानी परिवार के सदस्य खूब मस्ती करते नजर आए। अब दूल्हा बने अनमोल और खूबसूरत दुल्हन कृशा की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।

लाल सुर्ख जोड़े में नजर आईं दुल्हनियां कृशा

अब अनमोल और कृशा की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों दूल्हा और दुल्हन बने बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों में दोनों के चेहरों पर ही एक प्यारी सी मुस्कान तैर रही हैं। अपनी शादी के दिन अनमोल लाइट ग्रे कलर की शेरवानी में सजे थे। वहीं कृशा लाल रंग के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं। फोटोज को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी कितनी ग्रैंड थी। वेडिंग में अंबानी परिवार के अलावा सभी रिश्तेदार झूमते-गाते दिखे।


शादी में चार-चांद लगाने पहुंचा पूरा बॉलीवुड

अनमोल और कृशा की शादी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की। वेडिंग में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बेटी श्वेता बच्चन नंदा, फैशन डिजाइनर संदीप खोसला,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य सुप्रिया सुले. पिंकी रेड्डी समेत कई स्टार्स शामिल हुए। शादी में टीना अंबानी और नीता अंबानी लहंगे-साड़ी में नजर आईं। नीता अंबानी ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी जबकि टीना अंबानी लाल रंग के सुर्ख लहंगे में नजर आईं। सोशल मीडिया पर श्वेता नंदा और पिंकी रेड्डी ने शादी से जुड़ी तमाम फोटोज को शेयर किया है।

Exit mobile version