News Room Post

Cyber Fraud: जान्हवी कपूर के पापा बोनी कपूर के साथ धोखाधड़ी, क्रेडिट कार्ड से हुए 4 लाख चोरी

नई दिल्ली। आए दिन फर्जीवाड़े की खबरें सुनने को मिलती है। इस बार इसका शिकार फिल्म प्रोड्यूसर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के साथ हुआ है। बोनी कपूर के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त करके उनके अकाउंट से किसी ने 4 लाख रुपये की चोरी कर ली है। इस मामले में मुंबई की अंबोली पुलिस ने बुधवार को इन्फ़ोरमेशन टेक्नोलोजी एक्ट की सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बोनी के खाते से पैसे निकले

खबरों के मुताबिक,  मार्च के महीने में बोनी कपूर को पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। इस बारे में उन्होंने बैंक से पूछा तो फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। जिसके बाद बोनी कपूर ने पुलिस में इसके खिलाफ केस दर्ज कराया।

बोनी ने कहा नहीं दी थी कोई जानकारी

मामले के अनुसार, बोनी कपूर ने किसी से अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं दी और ना ही उनसे इस बारे में किसी ने जानकारी मांगी थी। उनके पास कोई कॉल भी नहीं आई, लेकिन अधिकारियों को संदेह है कि किसी ने कार्ड का उपयोग करते समय डेटा प्राप्त किया था। 9 फरवरी को साइबर फ्रॉड ने पांच ट्रांजेक्शन करके 3 लाख  82 हजार रुपये ट्रांसफर किए। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि बोनी कपूर के अकाउंट से पैसा गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गया है।

Exit mobile version