News Room Post

Bollywood Actresses: दीपिका से लेकर कैटरीना तक…बॉलीवुड की ये शानदार अभिनेत्रियां हैं चाय की दीवानी

नई दिल्ली। चाय किसको नहीं पसंद हैं। आपको चाय के लाखों दीवाने मिल जाएंगे जो चाय के बिना अपनी सुबह की शुरुआत नहीं कर पाते हैं। अगर सुबह चाय ना मिले तो दिन नहीं होती हैं। हमारे देश में चाय के दीवानों की कोई कमी नहीं हैं। यहां लोग चाय पीने के बहाने खोजते हैं। सिर दर्द हो रहा हैं तो चाय पी लो, नींद आ रही हैं तो चाय पी लो, थकावट हो रही हैं चाय पी लो, बरसात हो रही हैं चाय पी लो। बिना चाय के लोगों की चर्चाएं नहीं हो पाती हैं। भारत देश में आपको अलग-अलग स्वाद की चाय मिलेगी। कोई अदरक वाली चाय पीता हैं तो कोई मसालेदार चाय तो कोई इलायची वाली चाय पीता हैं। लेकिन जैसा कि हम सब जानते हैं कि चाय हमारे लिए कितनी नुकसान दायक हैं फिर भी हम इसका सेवन करते हैं। हमारे साथ कुछ बॉलीवुड के सितारे भी हैं जो काफी फिट हैं लेकिन चाय के शौकीन हैं तो चलिए जानते हैं-

दीपिका पादुकोण-

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जो कि देश को गर्व महसूस कराने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। दीपिका की गिनती बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में होती हैं। आप सब को जान के हैरानी होगी की दीपिका भी चाय की काफी शौकीन हैं लेकिन अपनी हेल्थ को देखकर वह दूध वाली चाय नहीं बल्कि ग्रीन टी पीना पसंद करती हैं।

कैटरीना कैफ-

बॉलीवुड की चिकनी चमेली भी चाय की खूब दीवानी हैं। अभिनेत्री को चाय पीना काफी पसंद हैं लेकिन हेल्थ की वजह से दूध की चाय तो नहीं लेकिन लेमन टी पीना पसंद करती हैं।

करीना कपूर-

बॉलीवुड की बेबो भी इस लिस्ट में शुमार हैं। एक्ट्रेस भी चाय की शौकीन हैं। बेबो चाय की चुस्कियां लेकर इसके स्वाद का आनंद लेती हैं। करीना की बिना चाय के सुबह नहीं होती हैं।

माधुरी दीक्षित-

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा हैं। एक्ट्रेस की धक-धक गर्ल को चाय पीना काफी पसंद हैं और अपने लिए एक्ट्रेस खुद ही चाय बनाती हैं। करीना कई बार अपनी चाय के साथ फोटो भी साझा करती रहती हैं।

Exit mobile version