News Room Post

Bigg Boss Ott 2 House Inside Photos: जिम से लेकर किचन तक, इस बार BB हाउस के हर कोने में हुआ बदलाव, देखें घर की इनसाइड फोटोज

नई दिल्ली। कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-2 17 जून से दस्तक देने के लिए तैयार है। शो को दर्शक जियो सिनेमा पर देख पाएंगे। शो के पहले ओटीटी सीजन को फैंस का भरपूर प्यार मिला था। इस बार का शो बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस बार शो को करण जौहर नहीं बल्कि सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। अब मेकर्स ने शो की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए बिग बॉस हाउस की शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार का बीबी हाउस कितना अलग है।

यहां देखें बीबी हाउस की झलक

जियो सिनेमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बीबी हाउस का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बिग बॉस की खूबसूरत-खूबसूरत फोटोज हैं। बीबी हाउस का मेन एंट्रेंस भी काफी आलीशान है। मेन गेट पर बड़ी सी बिग बॉस की आंख बनी है, जोकि ग्रीन कलर की है।अंदर भी सिल्वर रंग की एक आंख बनी हुई है। जिसके अलावा किचन का इंटीरियर भी काफी धांसू हैं। बर्तनों से किचन को सजाया गया है। वहीं पूल का साइज बाकी सीजन से थोड़ा छोटा है। शो की थीम की बात करें तो इस बार मेकर्स ने Reduce + Reuse + Recycle (RRR) रखा है।

तस्वीरें हो रही सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर बीबी हाउस की नई-नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस अब शो के आने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। शो में इस बार कई अतरंगी कंटेस्टेंट को देखा जाएगा। शो में इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया, अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी, पलक नाज,मनीषा रानी, जिया शंकर, आकांक्षा पुरी का नाम फाइनल बताया जा रहा है।

Exit mobile version