नई दिल्ली। देशभर में 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाने वाला है। जिसे लेकर हर तरफ जश्न का माहौल देखा जा रहा है। पूरा देश रौशनी से जगमगा उठा है। हर कोई पार्टी मूड में नजर आ रहा है और बात जब फेस्टिवल या पार्टीज की हो तो बॉलीवुड भला कैसे पीछे रहा सकता है। जी हां बॉलीवुड में भी दिवाली पार्टीज का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में अब बॉलीवुड की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बीती रात एक ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में एकता की बेहद खास दोस्त साक्षी तंवर, विवेक दहिया-दिव्यांका त्रिपाठी, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, शनाया कपूर, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, भूमि पेडनेकर, दिशा पाटनी, कृति सेनन, सिद्धार्थ- कियारा, अनन्या पांडे और सुहाना खान समेत टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। आइए आपको दिखाते हैं इस पार्टी की इनसाइड फोटोज।
इस पार्टी में एकता की ख़ास दोस्त साक्षी तंवर ने भी शिरकत की। साक्षी इस दौरान साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। बता दें कि साक्षी ने एकता के पॉपुलर सीरियल ”कहानी घर घर की” में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रियता पाई थी।
इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने शिरकत की। इस दौरान दोनों ही बहुत खूबसूरत नजर आएं।
पार्टी में माधुरी धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ पहुंची।
इस पार्टी में भूमि पेडनेकर भी नजर आईं। इस दौरान भूमि पिंक कलर के लहंगे में बेहद स्टनिंग नजर आईं।
एकता कपूर की इस दिवाली पार्टी में हैंडसम हंक शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आए।
इस पार्टी में शनाया कपूर खूबसूरत पेस्टल लहंगे में पहुंची। इस दौरान शनाया बेहद ग्लैमरस नजर आईं।
एकता कपूर के इस दिवाली बैश में टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी नजर आये। इस दौरान करण और तेजस्वी ग्लैमरस अंदाज में कपल गोल्स देते नजर आये।
खूबसूरत ग्रीन साड़ी में पहुंचकर दिशा पाटनी में भी इस पार्ट में ग्लैमर का तड़का लगाया।
एकता कपूर के दिवाली बैश में शिल्पा शेट्टी भी नजर आईं। शिल्पा यहां अपने पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी के साथ पहुंची थी।
एकता की ड्रीम गर्ल अनन्या पांडे ने भी इस पार्टी में स्टनिंग एंट्री की।
कृति सेनन ने खूबसूरत लहंगे में पहुंचकर इस पार्टी में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा।
किंग खान की लाड़ली सुहाना खान भी इस पार्टी में पहुंची।
बी-टाउन के खूबसूरत कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी ने भी इस पार्टी में चार चांद लगाए।