News Room Post

Priyanka Chopra: खून से लथपथ एक्शन से लबरेज, प्रियंका चोपड़ा ने ‘सिटाडेल’ के सेट से शेयर किया अपना शानदार बीटीएस वीडियो

नए दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में है। अदाकारा ने अपने जीवन से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में जानकारी दी है। पीसी ने बॉलीवुड के साथ अब हॉलीवुड में भी अपने काम का जलवा दिखाया। एक्ट्रेस की अभी हाल की फिल्म सिटाडेल और लव अगेन आई जिसमें प्रियंका की एक्टिंग को काफी सराहा गया है। पीसी ने अभी हाल ही में एक वीडियो साझा किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


प्रियंका ने साझा किया वीडियो

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह एक से बढ़कर एक एक्शन करती नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में एक फाइट सीक्वेंस परफॉर्म करती दिख रही है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा रस्सियों की मदद से उड़ती दिख रही है। एक्ट्रेस इतने प्राप के साथ एक से बढ़कर एक एक्शन कर रही है। प्रियंका के चेहरे पर खून लगा हुआ है और  एक्ट्रेस ब्लैक और ब्लू आउटफिट में नजर आ रही है। प्रियंका के इस वीडियो को काफी लाइक्स मिल चुके है। आपको बता दें कि यह वीडियो सिटाडेल का बीटीएस है। वीडियो को शेयर कर देसी गर्ल ने लिखा ‘मैं उड़ रही हूँ @Citadelonprime के सभी एपिसोड अभी आ चुके हैं!’

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वहीं प्रियंका के इस वीडियो पर फैंस भी अपनी टिप्पणी दे रहे है। एक यूजर ने लिखा प्रियंका दीदी मैं इंडियन हू प्लीज आप मेरे से बात करो। वहीं एक यूजर ने लिखा हार्ड वर्क। डैम अभी भी सुंदर है। वहीं प्रियंका के फैन पेज ने लिखा गर्व है हमें तुम पर। प्रियंका के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे है। कई यूजर्स इस वीडियो पर हार्ट रिएक्ट कर रहे है।

Exit mobile version