News Room Post

Gauri Khan B’day: मां गौरी के बर्थडे पर सुहाना खान ने शेयर किया पोस्ट, लिखी ये खास बात

नई दिल्ली। आर्यन खान के ड्रग्स केस में गिरफ्तार होने के बाद से शाहरुख खान और गौरी खान पब्लिक में आने से बच रहे हैं। हालांकि दोनो में से किसी ने भी अभ तक किसी तरह का कोई स्टेटमेंट शेयर नहीं किया है। इसी तरह शाहरुख और गौरी की बेटी सुहाना ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। वहीं आज गौरी के बर्थडे पर  बेटी सुहाना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल आज गौरी खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। गौरी के बर्थडे पर उनकी बेटी सुहाना से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। सुहाना ने शाहरुख और गौरी की बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है।

इस मौके पर सुहाना ने शाहरुख और गौरी के फोटोशूट की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। जिसमें शाहरुख गौरी को हग करते दिख रहे हैं। वहीं सुहाना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मां। इसके साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की है।

सेलेब्स ने दिया रिएक्शन

सुहाना के पोस्ट करने पर उनकी कजिन आलिया चिब्बा ने हार्ट इमोजी पोस्ट की है। इसके साथ ही सुहाना की बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है। वहीं फैंस ने भी हजारों लाइक किए हैं। वहीं सुहाना के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। ऋतिक का पोस्ट पढ़कर सुहाना खान खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने इस पर रिएक्ट किया। सुहाना ने ऋतिक के पोस्ट पर कमेंट तो नहीं किया लेकिन उन्होंने इस पोस्ट को लाइक जरुर किया।

Exit mobile version