News Room Post

Golden Globe Award 2023: आरआरआर को हराकर जिस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता, उसे ओटीटी पर फ्री में कहां देखें

Golden Globe Award 2023: आरआरआर फिल्म दुर्भाग्यवश बेस्ट मोशन फिल्म - नॉन इंग्लिश कटेगरी का अवार्ड अपने नाम नहीं कर पाई। तो फिर किस फिल्म ने, गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 में बेस्ट मोशन फिल्म- नॉन इंग्लिश कटेगरी में अवार्ड जीता और इस फिल्म को आप किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं, यहां हम आपको यही बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। तमाम कैटेगरी में ये अवार्ड वितरित किए गए हैं। इसी सिलसिले में एक अवार्ड भारत के भी नाम रहा है। एम. एम कीरावणी ने, भारत के लिए वो इतिहास रचा है। जहां पहली बार किसी भारतीय गाने को, गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 में सर्वश्रेष्ठ गाने का अवार्ड मिला है। एम. एम कीरावणी को ये अवार्ड, उनके गाने नाटू-नाटू के लिए मिला है। आरआरआर फिल्म का ये गाना जितना भारत में प्रसिद्ध हुआ, वही गाना अब विश्वभर में प्रसिद्ध हो गया है। इस अवार्ड को लेते वक़्त एम. एम कीरावणी जहां इमोशनल दिखे, वहीं आरआरआर फिल्म की पूरी टीम उत्साह मनाते दिखी। आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने अवार्ड अपने नाम किया लेकिन आरआरआर फिल्म दुर्भाग्यवश बेस्ट मोशन फिल्म – नॉन इंग्लिश कटेगरी का अवार्ड अपने नाम नहीं कर पाई। तो फिर किस फिल्म ने, गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 में बेस्ट मोशन फिल्म- नॉन इंग्लिश कटेगरी में अवार्ड जीता और इस फिल्म को आप किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं, यहां हम आपको यही बताने वाले हैं।

RRR को हराकर Argentina, 1985

एस. एस राजामौली की फिल्म आरआरआर को, गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 में, बेस्ट मोशन फिल्म- नॉन इंग्लिश की कटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। आरआरआर फिल्म के साथ, जर्मनी से All Quiet On The Western Front, अर्जेंटीना से Argentina, 1985, बेल्जियम से Close, और साउथ कोरिया से Decision To Leave फिल्म को नॉमिनेट किया गया था। जहां बेस्ट मोशन फिल्म- नॉन इंग्लिश का अवार्ड, अर्जेंटीना की फिल्म अर्जेंटीना, 1985 के नाम रहा। अर्जेंटीना, 1985 फिल्म ने, यहां पर बाजी मार ली और दुर्भाग्यवश आरआरआर फिल्म गोल्डन ग्लोब अवार्ड को जीत नहीं सकी।

ओटीटी प्लेटफार्म पर कहां देखें

अर्जेंटीना, 1985 फिल्म के बारे में बात करें तो आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं। इसे 29 सितंबर 2022 को रिलीज़ किया गया था। फिल्म को सैंतिआगो मित्रे (Santiago Mitre) ने डायरेक्ट किया है। अगर आपके पास अमेज़ॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी नहीं है तब भी अगर आप अमेज़ॉन प्राइम के प्राथमिक उपभोक्ता हैं, तो आप अमेज़न प्राइम के 30 दिन के फ्री ट्रायल की सुविधा का लाभ उठाकर, भी आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

Argentina, 1985 की कहानी  

अर्जेंटीना, 1985 वास्तविक जीवन घटनाओं पर आधारित फिल्म है। यह अर्जेंटीना में 1983 में, 7 साल चली सैन्य तानाशाही के अंत की कहानी है। इस तानाशाही के दौरान सैन्य अधिकारीयों के द्वारा पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई थी। जब राउल अलफोंसिन को राष्ट्रपति चुना गया, उसके बाद अर्जेंटीना में एक बार फिर लोकतंत्र लौट आया। इसके अलावा ऐसा पहली बार हुआ था जब सैन्य कमांडरों को सिविल कोर्ट में पेश किया गया था। जिसे “ट्रायल ऑफ़ द जुटान्स” के नाम से जाना गया और अर्जेंटीना, 1985 फिल्म इसी विषय पर आधारित कहानी है जिसने 2023 के गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट मोशन फिल्म इन नॉन इंग्लिश के विजेता का खिताब हासिल किया है।

Exit mobile version