News Room Post

Kajal Aggarwal: कागज अग्रवाल के घर आई खुशखबरी,एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को दिया जन्म

नई दिल्ली। बॉलीवुड और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस ने प्यारे बेबी बॉय को जन्म दिया है।खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ट्रेंड करने करने लगी हैं। फैंस एक्ट्रेस को अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म से जुड़ी क्लिप को शेयर किया जा रहा है।  बता दें कि हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने भी बेबी बॉय को जन्म दिया है। इसके अलावा गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर भी नन्ही बच्ची ने जन्म लिया है।

सोशल मीडिया पर मिल रही खूब बधाइयां

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में हर तरफ से खुशखबरी मिल रही हैं। काजल अग्रवाल और पति गौतम किचलू के घर भी खुशखबरी आ चुकी है। दोनों बेबी बॉय के पेरेंट्स बनने का सुख भोग रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक्ट्रेस को इतनी बधाईयां दी जा रही हैं कि वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। हर कोई कागल अग्रवाल और  गौतम किचलू की फोटो पोस्ट कर बेबी बॉय लिखकर ट्रेंड करा रहा है। गौरतलब है कि फिलहाल एक्ट्रेस ने फिल्मों से ब्रेक ले रखा है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।


रामचरण के साथ स्कीन करेंगी शेयर

कागल अग्रवाल ने साउथ की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अजय देवगन के साथ सिंघम में भी काम किया है जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके अलावा मुंबई सागा,स्पेशल 26 जैसी फिल्मों में भी नजर आईं थी। अब वो रामचरण और चिरंजीवी स्टारर फिल्म आचार्य में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस फिल्म में लीड रोल प्ले करेंगी। फिल्म का फस्ट लुक भी सामने आ चुका है।

Exit mobile version