News Room Post

Gumraah Trailer: आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म “गुमराह” का ट्रेलर है थ्रिल और सस्पेंस से भरा हुआ

Gumraah Trailer: इस फिल्म में जहां एक तरफ आदित्य रॉय कपूर का डबल रोल रहने वाला है वहीं मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म एक इन्वेटिगेटिव थ्रिलर है। जिसका ट्रेलर कुछ देर पहले रिलीज़ किया गया है। अगर ट्रेलर की बात करें तो पहली नज़र में ये एक अच्छा ट्रेलर है जो आपको आकर्षित करता है। तो चलिए आदित्य रॉय कपूर के गुमराह ट्रेलर पर कुछ बात करते हैं।

नई दिल्ली। आदित्य रॉय कपूर हाल ही में अनिल कपूर के साथ द नाइट मैनेजर सीरीज में दिखे थे। इस सीरीज को दर्शकों ने खूब सराहा। और सीरीज भी टॉप लिस्ट में बनी रही। अब आदित्य रॉय कपूर अपनी नई फिल्म के साथ एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में सिर्फ आदित्य रॉय कपूर नहीं हैं बल्कि उनके साथ कई अन्य सितारों ने भी इसमें काम किया है। इस फिल्म में जहां एक तरफ आदित्य रॉय कपूर का डबल रोल रहने वाला है वहीं मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म एक इन्वेटिगेटिव थ्रिलर है। जिसका ट्रेलर कुछ देर पहले रिलीज़ किया गया है। अगर ट्रेलर की बात करें तो पहली नज़र में ये एक अच्छा ट्रेलर है जो आपको आकर्षित करता है। तो चलिए आदित्य रॉय कपूर के गुमराह ट्रेलर पर कुछ बात करते हैं।

अगर ट्रेलर की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर का इसमें डबल रोल है। आदित्य रॉय कपूर एक खूनी की तरह दिख रहे हैं। जो रात को संगीन जुर्म करता है  और किसी को बेरहमी से मारता है। ऐसे में पुलिस को इस केस को सुलझाने और खूनी पकड़ने का काम दिया जाता है। इस बीच ही कहानी चलती रहती है। और तमाम सस्पेंस और थ्रिलर के बीच कहानी घूमती है। भले ही आपको इस फिल्म की कहानी सुनने में सामान्य लग रही हो लेकिन इस कहानी में आने वाला सस्पेंस आपको चौंका देता है।

कहानी में आपको जब पता चलता है कि आदित्य रॉय कपूर इसमें डबल रोल में हैं और पुलिस को पता लगाना है कि इस हत्या के पीछे कौन शामिल है। ये फिल्म तब अहम हो जाती है जब पुलिस को एक हत्या के पीछे दो संदिग्ध मिलते हैं जो कि दोनों हमशक्ल हैं। ऐसे में असल खूनी का पता कैसे लगेगा ? कहानी इसी बीच होकर गुजरती है। जैसे इस फिल्म का टाइटल है इस बीच पुलिसवाले भी इन हत्याओं के बीच गुमराह दिखाई देते हैं।

गुमराह फिल्म से आदित्य और मृणाल पहली बार सामने आने वाली हैं। गुमराह, तेलुगु फिल्म थडम का हिंदी रिमेक है। इसे 7 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज़ किया जाएगा। थडम फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे और अब फिल्म हिंदी वर्जन में बनकर तैयार है। गुमराह फिल्म को वर्धन खेटकर डायरेक्ट कर रहे हैं। अब देखना होगा ओटीटी पर सफलता के बाद आदित्य रॉय कपूर सिनेमाघर में कितना जलवा दिखा पाते हैं।

Exit mobile version