News Room Post

Happy Birthday Alka Yagnik: 6 साल की उम्र से ही शुरु कर दी थी सिंगिंग, करियर के चलते 27 साल से रह रहीं पति से अलग

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मश्हूर प्लेबैक सिंगर अल्का याग्निक (Alka Yagnik) की सुरीली आवाज का हर कोई दिवाना है। 90 के दशक में शायद ही ऐसी कोई फिल्म होगी जिसमें अल्का की आवाज का जादू न हो। इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने देने वाली अल्का आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 1966 में वो आज के दिन पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में जन्मी थीं। वो ​सिंगिंर परिवार से तालुक रखती है। उनकी मां शुभा याग्निक भी एक बेहतरीन क्लासिकल सिंगर थीं।

अल्का याग्निक की प्रोफेशनल लाइफ जितनी हिट रही उससे कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल और शादीशुदा लाइफ को लेकर चर्चा में रही। उन्होंने साल 1989 में शिलांग के मशहूर बिजनसमैन नीरज कपूर से शादी रचाई थी। कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम सायशा कपूर है। वो पिछले 27 सालों से अपने पति से बिना तलाक लिए अलग रह रही हैं। हालांकि इसके पीछे का कारण कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं, बल्कि अपना-अपना काम है। दोनों ही अपने काम पर फोकस करना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा फैसला लिया। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है।


6 साल की उम्र में शुरु कर दी थी सिंगिंग

अल्का याग्निक ने सिर्फ 6 साल की उम्र में गाना गाना शुरु कर दिया था। इस छोटी सी उम्र में उन्होंने कोलकाता आकाशवाणी में भजन गाना शुरू कर दिया था। अलका का कहना है कि वो आज जिस मुकाम पर हैं, इसके पीछे उनकी मां का अहम योगदान है। उनकी मां ने कोलकाता से मुंबई आकर राजकपूर को एक खत लिखा, उस खत के बाद जब राजकपूर ने अल्का की आवाज सुनी तो वो उनसे काफी इंप्रेस हुए। जिसके बाद उन्होंने प्यारेलाल से अल्का के लिए बात की।

14 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक

राजकपूर के कहने पर प्यारेलाल ने जब उनकी आवाज सुनी तो उन्होंने तुरंत अल्का को डबिंग आर्टिस्ट का काम दे दिया। इसके बाद 14 साल की उम्र में अल्का ने अपना पहला गाना गाया। ये गाना था फिल्म ‘पायल की झंकार’ का ‘थिरकत अंग लचक झुकी’। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी देखा। साल 1981 में उन्होंने फिल्म ‘लावारिस’ का गाना ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ गाया। इस गाने ने तो उनके करियर को चार चांद लगा दिया था।

लेकिन असली पहचान अल्का को फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ से मिली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए। जिनमें ‘ऐ मेरे हमसफर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘गजब का है सोचो जरा’, ‘हम है राही प्यार के’, ‘कुछ कुछ होता है’ शामिल हैं। अल्का ने अबतक 2 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए और 16 भाषाओं में गाने गाए हैं।

Exit mobile version