News Room Post

Devoleena and Vishal not Engaged: क्या देवोलीना ने सच में कर ली है अपने ‘देवर’ से सगाई, जानिए वायरल तस्वीरों का पूरा सच

टीवी की गोपी बहू यानी की देवोलीना भट्टाचार्जी ने बुधवार को फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। जिसे सुनकर शायद उनके डाई हार्ट फैंस का दिल टूट गया हो। दरअसल देवोलीना ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक्टर विशाल सिंह के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर की थी। इस गुडन्यूज ने कईयों को हैरान कर दिया था। तो वहीं कुछ लोगों को तो इस खुशखबरी पर भरोसा करने को ही तैयार नहीं थे। देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह की सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। तो आप भी स्टार्स की सगाई के पीछे का पूरा सच जान लीजिए।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने फैंस के साथ अपनी और विशाल सिंह की तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में देवोलीना की उंगली में सगाई की रिंग दिखाई दे रही है। वहीं विशाल ने एक्ट्रेस को बाहों में कैद किया हुआ है। तस्वीरें को सगाई की गवाई दे रही है, मगर सगाई के पीछे का पूरा सच नहीं बता रही।

लेकिन हम आपको पूरी सच्चाई बता देते हैं। देवोलीना और विशाल की कोई सगाई नहीं हुई है। दोनों ने ये सब अपने अपमकिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया था।

सगाई की खबरों से मची सनसनी के कुछ घंटों बाद दोनों ने इस राज से पर्दा खोला दिया। दोनों ने इंस्टाग्राम लाइव आकर इस बात को कबूला है।

देवोलीना और विशाल ने बताया कि, हमने सगाई की है लेकिन एक गाने के लिए। इस गाने का नाम है, ‘इट्स ऑफिशियल’। उन्होंने बताया कि हम साथ में एक म्यूजिक वीडियो शूट करने जा रहे है। जिसके लिए ये सगाई की गई है।

Exit mobile version