News Room Post

Swara Bhaskar Wedding: फहद अहमद संग स्वरा भास्कर की शादी से खुश नहीं उनकी सास, ये तस्वीर है गवाह!

Swara Bhasker-Fahad Ahmad.

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती है। किसी भी मुद्दे पर वो बोलने से कतराती नहीं है। ऐसा एक नहीं बल्कि कई बार हुआ जब उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हो। यही वजह भी है कि वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी होती है। एक्टिंग के अलावा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर ने बीते दिन 16 फरवरी को ऐसी जानकारी दी जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। ये खबर एक्ट्रेस की शादी की थी।

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि उन्होंने 6 जनवरी को समाजवादी पार्टी के युवा नेता और मुस्लिम एक्टिविस्ट फहद अहमद (Fahad Ahmad) संग शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने जो वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है उसमें दोनों की मुलाकात से लेकर शादी तक के सफर को दर्शाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कैसे फहद अहमद संग उनकी मुलाकात हुई। कैसे दोनों की दोस्ती हुई, कैसे दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर आखिर में वो शादी के बंधन में बंध गए।

स्वरा द्वारा इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से ही दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आने लगीं। शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने पूरे सोशल मीडिया पर कब्जा ही कर लिया। एक के बाद एक हर जगह उनकी ही चर्चा होने लगी। पहले तो इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सभी भौचक्के थे लेकिन अब इनपर रिएक्शन आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर की एक तस्वीर पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं।

इस तस्वीर में स्वरा अपने पति फहद अहमद और फेमिली के लोगों संग नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि इस शादी से फहद अहमद की मां खुश नहीं है। लोगों का ये कहना इसलिए है क्योंकि तस्वीर में देखा जा सकता है सभी शादी से खुश हैं लेकिन फहद की मां का चेहरा शांत बना हुआ है। उनके चेहरे पर खुशी का कोई निशान ही नहीं दिख रहा। अब इस तस्वीर पर कमेंट करने वाले क्या-क्या कह रहे हैं चलिए आपको दिखाते हैं।

Exit mobile version