News Room Post

Will Smith: हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ का है ‘महाभारत’ से गहरा रिश्ता, ‘अर्जुन’ को लेकर कही थी बड़ी बात

Will Smith: विल स्मिथ के जीवन में किसका सबसे ज्यादा प्रभाव है! विल स्मिथ जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, उसका भारत से गहरा रिश्ता है। तो चलिए आपको बताते हैं हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के ट्रू इंस्पिरेशन के बारे में।

नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्मिथ की पूरी दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि हॉलीवुड के ये मशहूर एक्टर किसके फैन हैं ! या यूं कहें कि विल स्मिथ के जीवन में किसका सबसे ज्यादा प्रभाव है! विल स्मिथ जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, उसका भारत से गहरा रिश्ता है। तो चलिए आपको बताते हैं हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के ट्रू इंस्पिरेशन के बारे में।

विल स्मिथ के जीवन में जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव है वो कोई और नहीं बल्कि महाभारत के अर्जुन हैं। जी हां, हॉलीवुड एक्टर हिन्दू महाकाव्य महाभारत के अर्जुन से काफी इंस्पायर्ड हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या विल स्मिथ गीता पढ़ते हैं? तो आपको बता दें कि, साल 2017 में अपनी भारत यात्रा के दौरान दिए अपने एक इंटरव्यू में विल स्मिथ ने कहा था कि- ‘मैं भगवद गीता से 90 प्रतिशत तक परिचित हूं। इसे पढ़ना और यहां रहना… मेरे भीतर के अर्जुन को दिशा मिल रही है।’ विल अपने भारतीय मित्र जय शेट्टी के साथ भी भगवत गीता के बारे में खूब चर्चा करते हैं। कुछ समय पहले भी दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था।

आपको बता दें कि विल स्मिथ के अलावा भी कई ऐसे हॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जिनकी हिन्दू धर्म के प्रति गहरी आस्था है और ये भी भगवद गीता से इंस्पायर्ड हैं। इन सितारों में जूलिया रॉबर्ट, मेली सायरस, क्लाउडिया सिएस्ला, और पॉप क़्वीन मडोना समेत कई सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है।

बता दें कि, हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के एक्टर सिलियन मर्फी ने बताया कि उन्होंने भी फिल्म में अपने किरदार को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए हिन्दू महाकाव्य ‘भगवद गीता’ को पूरा पढ़ा था।

Exit mobile version