News Room Post

Kalaastar: 9 साल बाद ‘कलास्टार’ बनकर लौटे हनी सिंह, देसी कलाकार के साथ फिर भागेंगी सोनाक्षी, महज चंद घंटों में गाने को मिले इतने व्यूज

नई दिल्ली। हर जेनरेशन के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के फेमस ट्रैक ‘देसी कलाकार’ का अगला चैप्टर आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने से हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी ने 9 साल के बाद वापसी की है। इसका पहला पार्ट ‘देसी कलाकार’ साल 2014 में रिलीज किया गया था जो उस वक़्त सुपरहिट रहा था। हनी और सोनाक्षी के इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। अब यो यो एक बार फिर अपने इस सुपरहिट ट्रैक का ‘सेकेंड चैप्टर’ kalaastar लेकर आए हैं। हनी सिंह के इस गाने को देखते ही देखते यूट्यूब पर 4 घंटों में 11 मिलियन व्यूज मिले हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसा है यो यो हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा का नया गाना…

‘देसी कलाकार’ की आगे की कहानी

साल 2014 में सोनाक्षी सिन्हा और हनी सिंह का गाना ‘देसी कलाकार’ रिलीज हुआ था। ‘देसी कलाकार’ की कहानी में आपने देखा था कि यो यो सोनाक्षी को उनके घर से भगाते हैं। जिसके बाद सोनाक्षी के रईस पिता गुलशन ग्रोवर दोनों के पीछे पुलिस की फ़ौज छोड़ देते हैं और अंत में हनी सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर ले जाती है। अब 9 साल बाद कलास्टार में इस कहानी को आगे बढ़ाया गया है। कलास्टार की कहानी जेल से शुरू होती है, जिसमें यो यो ब्लैक गंजी और औरेंज पैंट में नजर आते हैं। 9 साल बाद वह जेल से रिहा होते हैं तो उनका एक दोस्त उन्हें लेने जेल की गेट पर आता है। इस दौरान हनी अपने दोस्त से सोनाक्षी के बारे में पूछते है, जिसपर उनका दोस्त कहता है कि उसकी तीन साल पहले शादी हो गई।

शादी के बाद भी सोनाक्षी को भगाने पहुंचे हनी

दोस्त के मुंह से सोनाक्षी की शादी की बात सुनकर हनी पूछते हैं कि वह अभी कहां है! तो उनका दोस्त कहता है कि वह एम्स्टर्डम में है। इसपर हनी सिंह कहते हैं कि उन्हें भी एम्स्टर्डम जाना है। इस पर उनका दोस्त कहता है ब्रो उसकी शादी हो गई है। तब हनी कहते हैं ‘आई वांट माय गर्ल बैक’। इसके कालास्टार की कहानी शुरू होती है, जिसमें हनी एक क्लब में बैठे नजर आ रहे हैं, जहां सोनाक्षी अपने पति के साथ आई हैं।

हनी को देख सोनाक्षी हड़बड़ा जाती हैं और अपने पति की तरफ ध्यान नहीं दे पातीं। बल्कि उठकर वाशरुम की तरफ चली जाती है, इसके बाद हनी सिंह उनसे बात करने के लिए वहां पहुंच जाते हैं, जहां हनी अपनी बंदूक निकालकर सोनाक्षी के हाथ में दे देते हैं। इसके बाद सोनाक्षी सिंहा हनी के चेहरे की तरफ देखती हैं और उनका हाथ पकड़ लेती हैं और दोनों वहां से भाग जाते हैं।

बता दें कि ‘कलास्टार’ की ये कहानी भी अधूरी है और गाने के वीडियो में हनी ने इस गाने के तीसरे चैप्टर के आने का हिंट भी दिया है। हनी का गाना आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने हनी के इस गाने के वीडियो को लाइक किया है। ‘कलास्टार’ को रॉनी और गिल ने मिलकर कंपोज़ किया है। गाने के लिरिक्स भी गिल और रॉमी ने ही लिखे हैं।

Exit mobile version