News Room Post

Shor Machega: हनी सिंह का डांस ट्रैक ‘शोर मचेगा’ मचा रहा सोशल मीडिया पर धमाल

shor machega

मुंबई। बॉलीवुड म्यूजिशियन और गायक यो यो हनी सिंह (Honey Singh) का डांस ट्रैक ‘शोर मचेगा’ (Shor Machega) रविवार को रिलीज किया गया। ये सॉन्ग फिल्म ‘मुंबई सागा’ (Mumbai Saga) का पहला गाना भी है। फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म का पहला गाना ‘शोर मचेगा’ आउट हो गया है, जिसे हनी सिंह ने गाया है। इस समय ये सॉन्ग यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड हो रहा है। सोशल मीडिया पर ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस गाने को यो यो हनी सिंह ने इस गाने को बनाया है। वहीं, भूषण कुमार ने इसे प्रोडक्शन किया है। इसके अलावा होमी दिल्लीवाला ने इसे लिखा है। इस गाने में एक्ट्रेस श्रुति सिन्हा हैं, जिन्हें अपने रोडीज और स्प्लिट्सविला में देखा होगा।

गाने के बारे में बात करते हुए, हनी सिंह ने कहा, “यह मेरी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक है और मैं इस गीत के लिए होमी के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं। हमने फिल्म के विषय को अपने संगीत के सार के रूप में रखा और दर्शकों को इसी तरह से प्रस्तुत करना चाहते थे। राजीव सुरती ने कुछ कूल मूव्स कोरियाग्राफ किए हैं।”

सिंह ने कहा, “भूषण कुमार और संजय गुप्ता को धन्यवाद, जिन्होंने गीत के विजन को समझा और इसे एक बेहतरीन वीडियो में बनाया। जॉन और इमरान के साथ स्क्रीन साझा करना एक खुशी थी।”

फैंस को पसंद आ रहा गाना, नंबर 1 पर ट्रेंड

‘शोर मचेगा’ गाना कल 28 फरवरी को रिलीड हुआ था। रिलीज होने के बाद से ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को ये गाना इतना पसंद आ रहा है कि ये अज नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। हनी सिंह के हर गाने की तरह ये गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि ‘मुंबई सागा’ का ये पहला गाना है जो आउट होते ही छा गया। अब इसके बाकी गानों का लोगों को इंतजार रहेगा। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version