News Room Post

किस तरह थप्पड़ के निशानों को मेकअप के पीछे छुपाती थीं अक्षरा सिंह! इस वीडियो में छलका एक्ट्रेस का दर्द

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह हमेशा अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में हाल ही में अक्षरा ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस थप्पड़ के निशान को मेकअप से छिपाती दिख रही हैं और आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। अब अक्षरा के साथ वास्तव में क्या हुआ चलिए बताते हैं पूरा माजरा...

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अक्षरा की लाखों-करोड़ों फैन फॉलोइंग है। हर कोई अक्षरा की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में हाल ही में अक्षरा ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस थप्पड़ के निशान को मेकअप से छिपाती दिख रही हैं और आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। अब अक्षरा के साथ वास्तव में क्या हुआ चलिए बताते हैं पूरा माजरा…

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस मुस्कुरा रहीं हैं कि कोई उन्हें जोर का थप्पड़ मारता है और उनके गालों पर निल के निशान उभर आते हैं। जिसके बाद अक्षरा सिंह अपने इस थप्पड़ के निशान को मेकअप से छुपाने की कोशिश करती हैं और उनकी आंखें आंसुओं से भरी नजर आ रही हैं।

आप भी सोच रहे होंगे कि अक्षरा को आखिर थप्पड़ किसने मारा? या फिर क्या अक्षरा सिंह किसी तरह की हिंसा सहन कर रही हैं? तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दरसअल, अक्षरा सिंह अपने हालिया रिलीज गाने ”मोहिनी” पर एक्ट कर रही हैं। वीडियो में एक्स्ट्रेस की अदाकारी को खूब पसंद किया जा रहा है। हर कोई अक्षरा सिंह की तारीफ़ करता हुआ नजर आ रहा है।

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह ने वीडियो शेयर कर कला संस्कृति विभाग द्वारा फिल्म प्रोत्साहन नीति को मंजूरी देने के लिए कला संस्कृति विभाग और बिहार सरकार को शुभकामना और बधाई दी है। अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस के धराधर म्यूजिक वीडियोज रिलीज हो रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही भोजपुरी फिल्मों ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में दिखाई देंगी।

Exit mobile version