News Room Post

कानपुर की मिडिल क्लास लड़की पूनम पांडे कैसे बनी मायानगरी की Controversy Girl

Poonam Pandey Life and Death: साल 2011 में पूनम के एक बयान ने सनसनी मचा दी। एक्ट्रेस ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम  विश्व कप जीतती है तो वो अपने कपड़े उतार देंगी। लेकिन विश्व कप जीतने के बाद भी उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।

नई दिल्ली। फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे(Poonam Pandey Passes Away) का निधन हो गया है। एक्ट्रेस  सर्वाइकल कैंसर(Poonam Pandey  Cervical Cancer)  से जूझ रही थीं और देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है, किसी को नहीं पता कि अचानक कैसे ये सब हुआ। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को उनके फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूनम(Poonam Pandey’s Personal Life) ने भले ही अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया हो लेकिन वो अपने काम से ज्यादा अपने विवादित बयानों के लिए जानी गई। तो चलिए उनके करियर और विवादित बयानों पर नजर डालते हैं, जिसकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहीं।


18 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग

पूनम पांडे (Poonam Pandey Career) उत्तर प्रदेश के कानपुर से ताल्लुक रखती थीं। भले ही पूनम ने मीडिल क्लास परिवार में जन्म लिया लेकिन उनके ख्वाब बहुत ऊंचे थे। कानपुर से ही अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने महज 18 साल की उम्र मॉडलिंग शुरू कर दी थी। पूनम (Poonam Pandey’s Personal Life)  कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल्स भी बन गई थी। अब वो फिल्मों में हाथ आजमाना चाहती थी।


जिसके बाद उनकी पहली नशा रिलीज हुई तो बेहद बोल्ड थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. जिसके बाद एक्ट्रेस को दिल बोले हडिप्पा, द जर्नी ऑफ कर्मा और ‘मालिनी एंड कंपनी जैसी फिल्मों में भी काम किया लेकिन फ्लॉप रही। पूनम ने टीवी का रुख भी किया, उन्होंने मेरी आशिकी तुमसे ही’, ‘नादानियां और रियलिटी शो भी किए, लेकिन पॉपुलैरिटी नहीं मिली। हालांकि वो अपने विवादों को लेकर छा गईं।


12 दिन भी नहीं चली शादी

साल 2011 में पूनम के एक बयान ने सनसनी मचा दी। एक्ट्रेस ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम  विश्व कप जीतती है तो वो अपने कपड़े उतार देंगी। लेकिन विश्व कप जीतने के बाद भी उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया लेकिन एक वीडियो में जरूर ऐसा किया था, जो वानखेडे स्टेडियम की थी।  शाहरुख़ खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर के लिए भी पूनम ने ऐसा ही एलान किया था, इन बयानों से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। पर्सनल लाइफ भी पूनम की अच्छी नहीं रही। उन्होंने साल 2020 में शादी की थी लेकिन 12 दिनों बाद ही पूनम ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए थे।

Exit mobile version