नई दिल्ली। अक्सर किसी न किसी बॉलीवुड स्टार की डेटिंग की खबरें टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। इन दिनों एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिलेशनशिप सुर्खियों में है। दोनों को अक्सर पब्लिक प्लेस पर भी साथ देखा जाता है। इतना ही नहीं मीडिया के सामने भी दोनों खुलकर अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करते हैं लेकिन बीते कल से ही दोनों स्टार्स का एक क्लोजी वीडियो इंटरनेट पर छा गया है, जिसमें दोनों खुल्लम-खुल्ला किस करते दिख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो को लेकर यूजर्स का क्या कहना है।
खुल्लम-खुल्ला किया Kiss
वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है जहां ऋतिक और सबा को स्पॉट किया गया। सबा एक्टर को एयरपोर्ट पर सी ऑफ करने के लिए आई थी। इस दौरान एक्टर ने गाड़ी से उतरने से पहले सबा को लिप्स पर किस किया और ये मूमेंट कैमरे में कैप्चर हो गया। दोनों को साथ देखकर फैंस का काफी खुश हैं लेकिन कुछ यूजर्स का दोनों का पब्लिक प्लेस में किस करना पसंद नहीं आया और उन्होंने कपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- अपने पिता की उम्र के शख्स को किस करते हुए शर्म नहीं आती। एक अन्य यूजर लिखा- शायद दोनों घर पर किस देना भूल गए थे, तभी सबके सामने आकर किया।
दोनों के बीच है 17 साल का एज गैप
एक दूसरे यूजर ने लिखा-इन लोगों को शर्म नाम की चीज के बारे में नहीं पता होगा। बता दें कि ऋतिक और सबा दोनों ही अपने बड़े एज गैप को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं। दोनों के बीच 17 साल का गैप है लेकिन फिर भी कपल पब्लिक में अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटता है। सुजैन खान से तलाक के बाद से ही ऋतिक का नाम सबा से जुड़ने लगा था लेकिन अब दोनों ही पब्लिक में अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते हैं।