News Room Post

Saba Azad Photo: वेकेशन पर गर्लफ्रेंड के लिए ऋतिक बने फोटोग्राफर, सोशल मीडिया पर सबा ने की तस्वीरें साझा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैडसम हंक ऋतिक रोशन यूं तो अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा खुलकर बात नहीं करते, लेकिन उनके फैंस को उनके बारे में सारी खबर रहती ही है। और रहे भी क्यों न आखिर एक्टर समय-समय पर अपने निजी जिंदगी के बारे में अपने फैंस को हिंट जो देते रहते है। ऋतिक ने वैसे तो अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक ऐलान नहीं किया लेकिन कैमरे के सामने वो अपनी गर्लफ्रेंड सबा का हाथ पकड़े नजर जरूर आते हैं। अब इसी बीच एक और फोटो सामने आई जिसे देखकर फैंस खुश हो सकते हैं।

ऋतिक ने खींची सबा की फोटो

ऋतिक रोशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर सबा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने साफ लिखकर बताया है कि वो अपना खूबसूरत पल किसके साथ एन्जॉय कर रही हैं। इस तस्वीर में सबा कमाल की खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन कैप्शन देख उनके फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई। सबा ने अपने कैप्शन में लिखा भी है कि ऋतिक रोशन ने ही उनकी यह तस्वीर क्लिक की है।

ऋतिक सबा अक्सर साथ में नजर आते है 

ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को आपने कई जगह एक साथ स्पॉट किया होगा। हालांकि दोनों ने अपने इस रिश्ते का कभी खुलेआम ऐलान नहीं किया। लेकिन करण जौहर की बर्थडे पार्टी में एक साथ आकर उन्होंने अपने रिश्ते पर मोहर जरुर लगा दिया। वहीं इस पार्टी में ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आई थीं। हालांकि, दोनों को एक ही पार्टी में अपने लव पार्टनर के साथ देखकर ट्रोलर्स ने इन्हें ट्रोल भी किया था।

ऋतिक दीपिका पादुकोण दिखेंगे साथ में 

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ‘वॉर’ में नजर आए थे। जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार भी मिला था। वह जल्द ही ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण के सात ‘फाइटर’ में नजर आने वाले है।

Exit mobile version