नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी की हर कोई तारीफ करता है। जब भी पावर कपल की बात होती है तब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नाम जरूर शामिल होता है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। प्रियंका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। निक और प्रियंका जब से माता-पिता बने हैं अक्सर अपनी बेटी के बारे में कुछ ना कुछ किस्सा फैंस के साथ साझा करते रहते है। अब इसी बीच निक जोनस ने प्रियंका की तारीफ की और उन्हें बेस्ट मॉम कहा है। तो चलिए जानते हैं कि निक ने प्रियंका की तारीफ में क्या कहा?
निक ने पेरेंटिंग पर खुलकर बात की
दरअसल, निक जोनस ने हाल के इंटरव्यू में पेरेंटिंग पर बात करते हुए कहा कि वह अपनी बेटी की परवरिश के लिए अपने पिता से प्रेरित होते है। निक कहते हैं जैसे उनके पिता ने उनकी परवरिश की है वैसे ही निक अपनी बेटी की परवरिश करते है। पीसी के पति का कहना हैं कि जब भी अच्छे पिता की बात आती हैं तो उन्हें अपने पिता की याद आती है। साथ ही निक ने कहा कि मेरी बेटी की परवरिश में प्रियंका ने भी मेरा काफी साथ दिया है वह हमेशा मेरा और मेरी बेटी को सपोर्ट करती है। वह एक अच्छी पत्नी के साथ-साथ अच्छी मां है।
प्रियंका की तारीफों के बांधे पुल
निक ने प्रियंका की तारीफ में आगे कहा कि पिता बनने के लिए हमें हमेशा अपनी पत्नी का धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि उनके बिना हम पिता नहीं बन सकते हैं। मैं इस जर्नी को अपनी पत्नी के साथ शेयर करके काफी खुश हूं और उनका हमेशा आभारी रहूंगा। प्रियंका मेरी गैर-मौजूदगी में हमारी बेटी मालती का इतने अच्छे से ख्याल रखती है कि मैं हैरान रह जाता हूं कि वह अकेली ये सब कैसे कर लेती हैं। प्रियंका प्रोफेशनल नहीं पर्सनल लाइफ में भी काफी सक्सेज है।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की एक क्यूट सी बेटी भी है। प्रियंका ने सेरोगेसी से बेटी मालती को जन्म दिया है। पीसी और निक अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।