News Room Post

Happy Birthday Sonakshi Sinha: मैं अपनी मां जैसी दिखती हूं.., रीना रॉय से तुलना करने पर सोनाक्षी सिन्हा की दो टूक, दिया था ये करारा जवाब

Happy Birthday Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। जैसा कि हम सब जानते है कि हर बॉलीवुड सितारों को लेकर कोई ना कोई अफवाह तो रोज ही चलती रहती है। जब सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में एंट्री की तब लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया कि उनकी शक्ल रीना रॉय से मिलती है। हम आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने एक समय में एक दूसरे को डेट भी किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रही है। सोनाक्षी सिन्हा एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। स्वतंत्र फिल्मों में एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम करने के बाद सोनाक्षी ने साल 2010 में एक्शन फिल्म दबंग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ था। अभिनेत्री आज 36 साल की पूरी हो गई है। तो चलिए अभिनेत्री के 36वें जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

सोनाक्षी ने रीना रॉय से शक्ल मिलने पर दिया था जवाब

सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। जैसा कि हम सब जानते है कि हर बॉलीवुड सितारों को लेकर कोई ना कोई अफवाह तो रोज ही चलती रहती है। जब सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में एंट्री की तब लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया कि उनकी शक्ल रीना रॉय से मिलती है। हम आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने एक समय में एक दूसरे को डेट भी किया है। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया और दोनों की राहें अलग हो गई। शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा से शादी की। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा से जब उनकी शक्ल रीना रॉय से मिलने को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि मैं अपनी मां जैसी दिखती हूं।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

वहीं आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने नए घर खरीदने की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने ये तोहफा खुद को दिया है। सोनाक्षी सिन्हा की गिनती आज बॉलीवुड की शानादार अभिनेत्रियों में होती है। एक्ट्रेस की हाल ही में दहाड़ फिल्म आई है जिसको लेकर सोनाक्षी काफी सुर्खियां बटोर रही है। सोनाक्षी की इस फिल्म ने ओटीटी पर धमाल मचाया है।

Exit mobile version