News Room Post

TV Serials Update 16 September 2022: 24 घंटे में अपना प्यार साबित करेगी अक्षरा तो प्रीता को होगा अर्जुन पर शक

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य और  ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभि और अक्षरा एक साथ कुंड में जा गिरते  है। एक दूसरे को आमने सामने देख दोनों खुश और हैरान हो जाते है लेकिन अभिमन्यु नाराज होकर अक्षरा को छोड़कर चला जाता है। वहीं कुंडली भाग्य में  अब पूरे परिवार को यकीन हो चला है कि अर्जुन ही करण है लेकिन प्रीता अभी भी असमंजस में है लेकिन प्रीता को पहले से ही करण के आस-पास होने का एहसास होता है।

अभिमन्यु होगा अक्षरा से रूड

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा से नाराज होकर चला जाता है। अक्षरा उसे रोकने की कोशिश करती है और कहती है मैंने अपने प्यार को 1 साल दिया तुम अपनी नफरत को 24 घंटे दे दो। अभि वहां से चला जाता है। दूसरी तरफ डॉ कुणाल को ये बात माया से पता चल जाती है कि दोनों अभिमन्यु से मिलकर आए है। कुणाल टेंशन में आ जाता है। माया भी रोने लगती है कि अक्षरा के जाने के बाद उसका करियर खत्म हो जाएगा। अक्षरा अभिमन्यु से कांटेक्ट  करने की कोशिश करती है लेकिन अभि कोई जवाब नहीं देता। अब देखना होगा कि क्या अक्षरा कायरव को 24 घंटे में बेगुनाह साबित कर पाएगी।

पृथ्वी की वजह से नहीं खुलेगा अर्जुन का राज

वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता को छोड़कर पूरा लूथरा परिवार अर्जुन को करण समझने लगता है और पूछता है कि तुम ही हमारे करण हो। अर्जुन कहता है कि तिजोरी का पासवर्ड खोलने से मैं करण नहीं हो जाता हूं। तभी कृतिका आती है और खुलासा करती है कि अर्जुन को सब कुछ पता है। वो पहले से ही शर्लिन और पृथ्वी के बारे में जानता है। पृथ्वी की वजह से ही अर्जुन को तिजोरी का पासवर्ड पता चला है। ये बात सुनकर सभी लोग अर्जुन का शुक्रिया करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन अंजलि को यकीन दिलाता है कि वो उसकी बहन को धोखा नहीं देगा।

 

 

Exit mobile version