News Room Post

Chandrayaan-3 Lands Successfully: भारत ने चांद पर रचा कीर्तिमान, लहराया तिरंगा तो बॉलीवुड सितारों ने ऐसे दी बधाई

Shahrukh and Akshay

नई दिल्ली। 23 अगस्त का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण बन गया है। इसरो ने अंतरिक्ष पर इतिहास जीत हासिल कर ली है। चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग कर कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। बता दें कि हिंदुस्तान पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है। इसके साथ ही भारत दुनिया का चौथा मुल्क है जो चांद पर पहुंचा है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर कदम रख चुका हैं। वहीं इस ऐतिहासिक पल के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से बने।



चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी का जोश हाई देखने को मिला। पीएम मोदी के  चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने तिरंगा लहराकर सभी पूरे हिंदुस्तानियों को बधाई दी। वहीं चंद्रयान-3 की सफलता के बाद बॉलीवुड सितारों में जश्न का माहौल है। किंग खान से लेकर अक्षय कुमार, यामी गौतम समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ट्वीट अपनी खुशी जाहिर कर रहे है। शाहरुख खान ने अपनी फिल्म यस बॉस का गाने के बोलकर इसरो को बधाई दी।

अक्षय कुमार ने इसरो को बधाई देते हुए लिखा, ”आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। भारत को इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है। भारत चांद पर है, हम चांद पर हैं।”

आर माधवन  ने लिखा, ”इस उपलब्धि का वर्णन करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं, जय हिंद, मेरा दिल गर्व से चौड़ा हो गया है।”

लोगों के रिएक्शन-

Exit mobile version