News Room Post

India IsoFest 2020 : संप्रेषण मल्टीमीडिया और फिल्म ग्रेफिटी द्वारा आयोजित

नई दिल्ली। कोरोना के चलते पूरी दुनिया में लगभग सारे कारोबार थप पड़े हैं। भारत में भी इसका असर दिख रहा है सारे काम धंधे ठप हैं। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की गतिविधियां भी थम गयीं हैं। फिल्में और टीवी सीरियल की शूटिंग सब बंद है। ऐसे में फिल्म ग्रेफिटी और संप्रेषण के द्वारा IsoFest आयोजित किया जा रहा है।

सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों के लिए Film Graffiti ने एक अद्वितीय मंच की स्थापना की है जहां पूरे विश्व के कल्पनाशील फिल्म मेकर्स, स्टिल फोटोग्राफर्स, म्यूजिक वीडियो निर्देशक, संगीतकार और गायक एक जगह एक मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

IsoFest की विशेषता ये हैं कि इसमें जो भी काम प्रस्तुत किया जायेगा वो सब इसी Isolation काल का होगा। IsoFest में शॉर्ट फिल्मस्, मौलिक संगीत, गीत, वाद्य संगीत, म्यूज़िक वीडियो, प्रोमोस/टीजर्स, स्टिल फोटोग्राफी श्रेणी में आप अपनी कृतियां भेज सकते हैं। ये किसी भी भारतीय भाषा, हिंदी, अंग्रेजी और अंतर्राष्ट्रीय भाषा में हो सकती हैं। इसमें एनिमेशन फिल्म्स, 14 वर्ष तक के बच्चों द्वारा बनाई गई फिल्में एवं हास्य फिल्मों के लिए अलग श्रेणियां भी हैं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ फिल्म ग्रेफिटी भविष्य में कार्य करने के लिए सहयोग भी प्रदान करेगा।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ उनके काम को विभिन्न प्रसार माध्यमों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया जायेगा। इस समारोह में चयनित कृतियों को अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर डिजीटल माध्यम से विश्व भर के लोगों को दिखाया जायेगा। इस समारोह की फिल्मों को नवंबर के प्रथम सप्ताह में हरियाणा में दिखाया जायेगा। बता दें कि प्रतियोगिता में एंट्री करने की शुरुआत हो गयी है। लोग 31 जुलाई तक अपनी एंट्री करा सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए इस वैबसाइट पर www.filmgraffiti.com/isofest जा सकते हैं।

Exit mobile version