News Room Post

Indian Idol 12: शो में ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव ने अपने शानदार डांस से लूटी महफिल, वीडियो वायरल

sehdev dirdo

नई दिल्ली। ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जारा रे’ (Bachpan ka Pyaar Mera Bhool Nahi Zana Re) गाना गाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले सहदेव दिरदो (Sahadev Dirdo) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में वो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के सेट पर नजर आए। सेट से उनके कई वीडियो वायरल हुए। अब उनका डांस वीड़ियो वायरल हो रहा है। दर्शकों को भी उनका डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

दरअसल, वो शो पर रैपर बादशाह (Badshah) के साथ सेट पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ परफॉर्मेंस भी दी थी और डांस भी किया। उनका डांस देख शो पर मौजूद सभी लोग हैरान हो गए थे। उनके परफॉर्मेंस की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि शो के होस्ट आदित्य नारायण सहदेव तो अपने कंधों पर बिठाकर स्टेज पर एंट्री कराते हैं। इसके बाद वो नीचे उतरते हैं और अपना गाना गाते हुए डांस करने लगते हैं। उनका ये डांस देख सभी हैरान हो गए।

इससे पहले आदित्य नारायण ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सहदेव अपने वायरल सॉन्ग को गाते हुए नजर आते हैं। उनकी परफॉर्मेंस पर शो कंटेस्टेंट्स समेत जज भी झूमते हुए दिखाई दिए।

इस वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने लिखा- ‘#BachpanKaPyaar OG क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ।’ जब से ये वीडियो सामने आया है तब से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सहदेव का स्वैग देखने लायक है। वो ही नहीं बल्कि शो की टीम भी उनके साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आएं।

Exit mobile version