News Room Post

Infinity blouse है बॉलीवुड हीरोइनों का नया फैशन मंत्र, जानें इसकी खासियत; क्यों कहते हैं इसे ‘उल्टा ब्लाउज़’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी दोस्त का संगीत अटेंड किया। इस दौरान वो काफी स्टनिंग लुक में नजर आईं। उन्होंने खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था, जिसका रंग भी काफी हटके था लेकिन उसका ब्लाउज सबसे ज्यादा अलग था। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। कुछ लोगों को उनके इस ब्लाउज का स्टाइल काफी पसंद आ रहा है, तो कुछ लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक कह दिया था कि उन्होंने जल्दी में ब्लाउज उल्टा पहन लिया।

क्या है Infinity blouse

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर इस ब्लाउज को क्या कहा जाता है, जिसे लेकर काफी बवाल मच रहा है। आपके इस सवाल का जवाब हम यहां दे देते हैं। इस ब्लाउज का नाम इन्फिनिटी ब्लाउज़ (Infinity blouse) है। इसका डिजाइन काफी खूबसूरत होता है, इसमें क्रॉस नेक्ड होता है जो ज्यादातर ओपन बैक के साथ पहना जाता है। मनीष मल्होत्रा ने गुजरात के कच्छ की महिलाओं से प्रेरित होकर इस ब्लाउज को डिजाइन किया।

आलिया भट्ट ने पहना Infinity blouse

आलिया भट्ट ने 21 नवंबर को अपनी दोस्त अनुष्का रंजन कपूर और आद‍ित्य सील की संगीत सेरेमनी अटेंड किया। इस दौरान उन्होंने इस फंक्शन के लिए लाइम ग्रीन एंड पिंक लहंगा चुना। इस लहंगे के साथ उन्होंने Infinity blouse पहना। उनका ये ब्लाउज डिजाइन लोगों को कुछ रास नहीं आया और उन्होंने आल‍िया को बुरी तरह ट्रोल कर दिया। बता दें कि उनके इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ​​​​ने डिजाइन किया था।

इन एक्ट्रेस ने पहना Infinity blouse

सिर्फ आलिया भट्ट ही नहीं, बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस पहले भी इस तरह के ब्लाउज पहने नजर आ चुकी हैं। अनन्या पांडे ने भी ऐसा ही ब्लाउज लेकिन ब्लैक कलर में पहना था। इस ब्लाउज की खास बात ये है कि इसे भी मनीष मल्होत्रा ने ही ​​डिजाइन किया था। उन्होंने ये ने इन्फिनिटी ब्लाउज़ शिमरी स्कर्ट के साथ कैरी किया था। उनका ये फोटोशूट एक मैगजीन के कवर पेज के लिए था।

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान भी इस ब्लाउड को कैरी करते हुए नजर आई थीं। उन्होंने ब्लैक और ग्रे एम्बेलिश्ड चेक पैंट के साथ इनफिनिटी ब्रैलेट को स्टाइल किया था। जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रही थी।

Exit mobile version