News Room Post

Irrfan Khan को मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड तो फूट-फूट कर रो पड़े बाबिल, राजकुमार राव ने लगाया गले

Irrfan Khan Filmfare

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) को गुजरे हुए एक साल होने जा रहा है। उन्होंने साल 2020 में 29 अप्रैल को अपनी आखिरी सांसे ली। इस दौरान उनका परिवार अक्सर उन्हें याद करता रहता है। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो या तस्वीर शेयर करते रहते हैं। उनका तस्वीरें और वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाती है। अब उनके बेटे बाबिल खान (Babil Khan) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, इरफान खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड ने सम्मान दिया। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में जब उनका जिक्र हुआ तो वहां हर सेलिब्रिटी की आंख भर आई। उधर, इरफान के बेटे बाबिल फूट-फूट कर रो पड़े। अवॉर्ड लेते समय उन्होंने अपने पिता को याद किया और उनसे एक वादा भी किया।

कलर्स चैनल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें राजकुमार राव की आवाज सुनाई दे रही है। वो कहते हैं कि, ”इस साल आनंद को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में राजेश खन्ना साहब जो आनंद का कैरेक्टर प्ले करते हैं, वो कहते हैं जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं। और ये बात हमारे जहन पर बिजली की तरह गिरी जब एक ऐसे टैलेंटेड एक्टर हमें छोड़कर चले गए। इरफान खान साहब।” वो आगे कहते हैं कि ”इरफान खान जब भी पर्दे पर आते थे, हम सबको लगता था, ये मैं हूं। एक ऐसा चेहरा, जो अपना सा लगता था। एक ऐसी पर्सनैलिटी, जिसमें पावर भी था और प्यार भी।”

ये वीडियो देख बाबिल इमोशनल हो जाते हैं और फूट-फूट करने रोने लगते हैं। जिसके बाद वो स्टेज पर जाते हैं और राजकुमार उनको संभालते हैं। हालांकि इस दौरान वो भी अपने आंसू नहीं रोक पाते। ये वीडियो फैंस के दिलों को छू रहा है। सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं साथ ही इरफान खान को याद भी कर रहे हैं।

Exit mobile version