News Room Post

Goodluck Jerry: क्या इस फिल्म में जान्हवी कपूर ठेठ बिहारी अंदाज़ में गालियां देने वाली हैं और जानिए क्या होगी जान्हवी की इस फिल्म की कहानी

नई दिल्ली| जान्हवी कपूर जल्द ही नये अवतार में दिखने वाली हैं और अपने इस नये अवतार से सभी के होश भी उड़ाने वाली हैं| जान्हवी कपूर जो हमेशा से ही एक आरामदायक और शहरी वातावरण में पली-बढीं हैं वो अब गांव की सामान्य लड़की का किरदार निभाने वाली हैं| जान्हवी कपूर के इस रोल में जिन्दगी जीने की समझ भी होगी, और मुश्किलों से लड़ने की सीख भी| पहली बार जान्हवी कपूर किसी फिल्म में गाली देती नज़र आएंगी और वो भी ठेठ बिहारी अंदाज़ में| इस बार उनके चरित्र के साथ उनकी भाषा में भी परिवर्तन देखने को मिलने वाला है|

कैसे सीखा जान्हवी ने गाली देना

जान्हवी कपूर की नयी फिल्म गुडलक जेरी जल्द ही आने वाली है| इस फिल्म के लिए जान्हवी ने स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है| जिसमें उन्होंने बिहारी एक्सेंट और गाली देना सीखा है| जान्हवी ने फिल्म में अपनी बोली को लेकर बताया है, “मैंने बिहारी बोली के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण लिया है| हमारे पास गणेश सर और मिस्टर विनोद नाम के कुछ कोच थे| हमने एक वर्कशॉप में भाग लिया और उन सभी गीतों को सुना, उन्होंने मुझसे ऐसा अभ्यास भी करवाया जिसमें वो मुझे ट्रेनिंग के दौरान बिहारी गालियां भी दिलवाते थे| पूरा सेशन बहुत ही मज़ेदार था | मैं अपने देश के उस वर्ग की बोली को जानने के लिए बहुत आभारी हूं|”

मेकर्स ने बताया है की गुडलक जेरी एक असमान्य कॉमेडी है जो बिलकुल नई है| इस फिल्म की कहानी एक युवा लड़की के आसपास घूमती है फिल्म में लड़की के संघर्षों को दिखाया गया है| फिल्म की कहानी उस लड़की की है जिसके कंधे पर अकेले अपनी बीमार मां की पूरी जिम्मेदारी होती है| उसका रास्ता भी आसान नहीं है और उसे तमाम मुश्किल और उतार चढाव का सामना करना पड़ता है| इन सबके बीच मेकर्स ने फिल्म में कॉमेडी डालने की कोशिश की है|

मेकर्स का क्या कहना है

मेकर्स का मानना है “जब जीवन आपको नींबू देता है, तो आप सिर्फ नींबू पानी ही नहीं बनाते, यह ब्रह्मांड का परीक्षण करने का तरीका है कि आप कैसे फलने-फूलने की जद्दोजहद करते हैं. गुडलक जेरी की कहानी भी ऐसी ही है, जो सीरियस इशू को कॉमेडी अंदाज में पेश करती है|” इस फिल्म में जान्हवी कपूर, दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह जैसे बेहतरीन कलाकार दिखने वाले हैं| यह फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है|

Exit mobile version