News Room Post

Pearl Puri: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #ISTANDWITHPEARL, फैंस दिखा रहे ऐसे सपोर्ट

pearl v puri2

मुंबई। टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसके चलते मुंबई के वाल‍िव पुलिस ने एक्टर के ख‍िलाफ रेप का मामला दर्ज कर शुक्रवार देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। ये खबर जब से सामने आई है तब से उनके फैंस और टीवी सितारें शॉक हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर #ISTANDWITHPEARL ट्रेंड कर रहा है। फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, उनका कहना है कि पर्ल ऐसा कुछ कर ही नहीं सकते हैं। यहां देखिए फैंस कुछ इस तरह अपना समर्थन दे रहे हैं।

Exit mobile version