News Room Post

Janhvi Kapoor Upcoming Films: जाह्नवी कपूर इस साल इन फिल्मों के साथ देगी सिनेमाघरों में दस्तक, वरुण धवन संग मचाएंगी धमाल

Janhvi Kapoor Upcoming Films: इस फिल्म में इनकी मासूमियत का हर कोई दीवाना हो गया था। फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी थे। आइए जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर इनकी 3 बेस्ट फिल्मों के बारे में जानते है, जो कि अभी इस साल रिलीज होगी।

नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस है, वह अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है। जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुम्बई में हुआ था। अभिनेत्री आज अपना 25वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस ने फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत की थी इस फिल्म में इनकी मासूमियत का हर कोई दीवाना हो गया था। फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी थे। आइए जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर इनकी 3 बेस्ट फिल्मों के बारे में जानते है, जो कि अभी इस साल रिलीज होगी।

तख्त

फिल्म तख्त जिसमें जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाएगी। यह फिल्म करण जौहर ने डायरेक्ट की है, यह फिल्म इस साल 24 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर, रणबीर सिंह, विक्की कौशल, अनिल कपूर और  राज विश्वाकर्मा भी है।


रणभूमि

फिल्म रणभूमि भी जाह्नवी कपूर की फिल्म है जो कि इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे है। यह फिल्म इस साल 19 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें जाह्नवी के अलावा वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में है।

बवाल

जाह्नवी की अपकमिंग फिल्म बवाल जो कि इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा वरुण धवन भी है। यह फिल्म भी 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली है। वहीं इस फिल्म की स्टोरी की बात करें तो यह लव स्टोरी है जिसमें वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी दिखाई जाएगी।

Exit mobile version