News Room Post

Janhvi Kapoor ने दोस्तों के साथ किया मस्ती भरा डांस, भाई अर्जुन कपूर ने किया मजेदार कमेंट

Janhvi Kapoor dance

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैन्स के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके पोस्ट को उनके फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। इसी बीच जान्हवी कपूर ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी फनी है।

ये वीडियो जान्हवी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें जान्हवी अपने दोस्तों संग बड़े ही अजीब अंदाज में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसे देखने के बाद फैन्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा है- अक्सा गैंग वापस आ गया है। जान्हवी के इस वीडियो पर फैन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर जान्हवी के भाई और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है, ‘इसे डिस्कस करने के लिए हमें अलग से डिनर करना होगा’।

जान्हवी कपूर के इस वीडियो पर उनके भाई और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- ”डिस्कस करने के लिए हमें अलग से डिनर करना होगा।”

Exit mobile version