News Room Post

Janhvi Kapoor: अफेयर की खबरों के बीच रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर संग स्पॉट हुई जाह्नवी कपूर, वीडियो देख फैंस ने कह दी यह बात

नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस का नाम इन  दिनों शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा हैं। इन दिनों दोनों के रिश्तें की खबरें बॉलीवुड गलियारों में काफी छाई हुई हैं। इससे पहले शिखर को जाह्नवी के पिता बोनी कपूर के साथ भी NMACC में साथ में स्पॉट किया गया था। इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरों में और उछाल आने लगी थी। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्तें को लेकर अभी चुप्पी साध रखी हैं। अब इसी बीच दोनों के रिश्ते की खबरों ने फिर से तूल पकड़ लिया हैं।


जाह्नवी कपूर और शिखर साथ दिखें

दरअसल, वायरल भयानी ने एक पोस्ट साझा की हैं जिसमें उन्होंने जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को एक साथ देखा गया हैं। जाह्नवी कपूर और शिखर दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बताया जा रहा हैं कि दोनों वेकेशन पर साथ निकले हैं और मुम्बई से बाहर अपना वेकेशन एन्जॉय करेंगे। इस दौरान जाह्नवी कपूर पिंक कलर के ब्लेजर शूट में दिखाई दी। वहीं शिखर कैजुअल लुक में काफी हैडसम लग रहे थे। आपको बता दें कि इससे पहले भी जाह्नवी कपूर को शिखर के साथ तिरुपति बालाजी के मंदिर में देखा गया था। जहां शिखर के जन्मदिन पर दोनों ने मंदिर में पूजा की थी।


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

दोनों को एक साथ देख कर अब यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा गाना तो इसे लगायेगा ही जैसे जन्म साथ रहेंगे। देखना कल उठ कर खब्र आएगी की, दोनो ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया और ब्रेकअप भी हो गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये चंपू सिर्फ पीछे पीछे ही चल सकता है, या फिर इसके डैडी के साथ खड़ा हो सकता है।

Exit mobile version