News Room Post

Jawan Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई Jawan, दो दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख़ ख़ान ने अपनी फ़िल्म Jawan से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। SRK और उनकी फ़िल्म को लेकर हर तरफ़ क्रेज़ देखने को मिल रहा है। दीवानगी का आलम ये है कि दिन-रात शोज़ चलाए जा रहे हैं, फिर भी टिकटों की मारा-मारी है, और यही कारण है कि शाहरुख़ की जवान हिन्दी सिनेमा के इतिहास में सीबीएसई ज़्यादा ओपनिंग करने वाली फ़िल्म बनकर उभरी है जवान ने अपने पहले दिन भारत में 75 करोड़ (इन ऑल लैंग्वेज) की ग्रैंड ओपनिंग की। अब जवान के दूसरे दिन की कमाई का हिसाब भी सामने आ गया है तो आइए जानते हैं…


जवान 7 सितंबर गुरुवार को रिलीज़ की गई थी। एक्शन से भरपूर ये फ़िल्म एक बहुत अच्छी स्टोरी भी बयान करती नज़र आती है। शाहरुख़ की ये फ़िल्म कई सारे अहम मुद्दों पर भी खुल कर बात करती दिखाई देती है। यही वजह है कि लोग अपने फ़ेवरेट सुपरस्टार और उनकी फ़िल्म को इतना प्यार दे रहे हैं।

अब बात करें फ़िल्म की कमाई की तो गुरुवार को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 75 करोड़ की ग्रैंड ओपनिंग की। फ़िल्म का हिन्दी का नेट कलेक्शन 65 करोड़ रहा तो वहीं जवान ने अपने पहले दिन तमिल और तेलगू में 5-5 करोड़ की कमाई की। वर्ल्डवाइड जवान ने पहले दिन 129.6 करोड़ का कलेक्शन किया।

अब जवान के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो जवान दूसरे दिन भी कमाई के झंडे गाड़ रही है। फ़िल्म ने अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी है। जवान ने दूसरे दिन 53 करोड़ का कलेक्शन किया है। भारत में फ़िल्म का टोटल कलेक्शन 127.50 करोड़ हो गया है। हालांकि, ये कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने वाला है।

फ़िल्म मे शाहरुख़ ख़ान के अपोज़िट नयनतारा हैं तो वहीं विजय सेतुपति विलेन का किरदार निभाते नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म में शाहरुख़ अपनी गर्ल गैंग जे साथ धमाल मचाते दिखते हैं। जवान का निर्देशन एटली ने किया है। फ़िल्म रेड चिलीज़ बैनर के तले बनाई गई है।

Exit mobile version