News Room Post

Jayeshbhai Jordar: दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं जयेश भाई, फिल्म से रणवीर सिंह का नया लुक रिलीज

Jayeshbhai Jordar: फिल्म '83' में कपिल देव का किरदार निभाने के बाद अब रणवीर सिंह जयेशभाई बनकर दर्शकों को जल्द ही सिनेमाघरों में जोरदार तरीके से हंसाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

नई दिल्ली। फिल्म ’83’ में कपिल देव का किरदार निभाने के बाद अब रणवीर सिंह जयेशभाई बनकर दर्शकों को जल्द ही सिनेमाघरों में जोरदार तरीके से हंसाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज दो साल से लगातार टल रही है। फिल्म से अब जयेश भाई यानी रणवीर सिंह का नया लुक जारी किया गया है।

यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का पहला लुक शेयर किया है। जयेश जोरदार के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह सिंपल शर्ट में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रणवीर ने हैरानी से भरा चेहरा बनाया हुआ है। उनके एक हाथ में दुल्हन का जोड़ा है और दूसरे हाथ में हैट नजर आ रही है। रणवीर ने मफलर भी डाला हुआ है। यशराज फिल्म्स ने जयेशभाई जोरदार के साथ लिखा, ‘ऐसा हीरो, जो पहले कभी नहीं हुआ।’ रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था।


जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह गुजराती किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली की फिल्म में बाजीराव का किरदार हो या फिर बिग स्क्रीन पर कपिल देव का किरदार निभाना हो। अब एक बार फिर यशराज की इस फिल्म के साथ अपने गुजराती अंदाज में रणवीर सिंह’ अपने दर्शकों को गुदगुदाने की लिए बिलकुल तैयार हैं। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version