News Room Post

Happy Birthday Jeetendra: जीतेंद्र आज मना रहे अपना 79वां जन्मदिन, ऐसे बनें सुपरस्टार

jitendra

नई दिल्ली। बॉलीवुड लीजेंड जीतेंद्र (Jeetendra) का आज जन्मदिन है। वो 7 अप्रैल को अपना 79वां सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीते जमाने के सुपरस्टार जीतेन्द्र का जन्म आज ही के दिन 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। पहले जीतेन्द्र को रवि के नाम से जाना जाता था। उन्हें खास तौर पर उनके डांस के लिए जाना जाता है। वो एक मिडल क्लास फैमली से ताल्लुक रखते थे। एक मिडल क्लास फैमली का लड़का लाखों दिलों की धड़कन बन गया।

मुंबई के गोरेगांव में हमेशा लड़कों का एक ग्रुप फिल्मों को फर्स्ट शो देखता था। फिल्म देखने के बाद वो लोगों को बताते थे कि फिल्म कैसी है। ऐसे ही एक दिन निर्देशक वी शांताराम फिल्म देखने आए हुए थे। उन्होंने लड़कों के समूह में से एक लड़के को फिल्म के बारे में बात करते हुए देखा। वो उस लड़के से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने फैसला किया कि वो उन्हें अपनी फिल्म में उसे काम करने का मौका देंगे। वो लड़का कोई और नहीं बल्कि जीतेंद्र था।

इसके बाद निर्देशक वी शांताराम ने जीतेंद्र को अपनी फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ में काम करने का ऑफर दिया। फिल्मों में आने से पहले उनका नाम रवि कपूर था, बाद में उन्हें जीतेन्द्र नाम मिला। और वो सुपरस्टार बन गए। जीतेन्द्र का झुकाव बचपन से ही फिल्मों की ओर था। वो शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे। वो हमेशा फिल्में देखने के लिए घर से भाग जाते थे।

जीतेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1959 में आई फिल्म ‘नवरंग’ से की थी, जिसमें उन्होंने एक छोटा रोल निभाया था। लगभग 5 साल तक जीतेन्द्र ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना स्ट्रगल किया। साल 1964 में जितेंद्र को वी शांताराम की फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

Exit mobile version