नई दिल्ली। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क से बॉलीवुड में पहला कदम रखा था। जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू के वक्त लगातार चर्चे हुए थे कि एक्ट्रेस के अंदर उनकी मां के गुण हैं और वो खूबसूरती में किसी बड़ी एक्ट्रेस को आसानी से टक्कर दे सकती हैं। डेब्यू के बाद जाह्नवी की खूबसूरत की चर्चे तो बहुत हुए लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी छोटी बहन खुशी कपूर उनसे भी ज्यादा ग्लैमरस और हॉट हैं। खुशी भी जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से जल्द डेब्यू करने वाली है।
खूबसूरती में बहन जाह्नवी को टक्कर देती हैं खुशी
बेहद कम लोग ही इस बात को जानते हैं कि खुशी कपूर के चाहने वालों की भी कमी नहीं है। खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस और हॉट पिक्स को शेयर करती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की खूबसूरत और हॉट पिक्स पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म द आर्चीज का पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ था जिसे फैंस ने हाथों-हाथ लिया था। टीजर में एक्ट्रेस का एक अलग ही लुक सामने आया था। बता दें कि खुशी कपूर बॉलीवुड पार्टी और फंक्शन में नजर आती हैं जहां वो अपने ड्रेसिंग सेंस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प पर भी अपने जलवे बिखेर चुकी हैं।
रेड ड्रेस में कहर बरपा चुकी हैं एक्ट्रेस
अपने बर्थ-डे पर एक्ट्रेस ने पिंक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। जिसमें वो बेहद हॉट लगी थी। एक्ट्रेस की पिंक ड्रेस में फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। फैंस ने एक्ट्रेस की फोटोज की जमकर तारीफ की थी।
कई मौकों पर खुशी को अपनी बहन जाह्नवी के साथ मस्ती करते देखा गया है। दोनों की बॉन्डिंग देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच काफी प्यार हैं। जाह्नवी ने हाल ही में अपनी बहन खुशी की फिल्म का पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।