News Room Post

Jiah Khan: साल 2012 में जिया खान ने खत्म की थी अपनी जिंदगी, आज तक सुलझ नहीं पाई मौत की गुत्थी

Jiya Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) का जन्मदिन है। उनका जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यूयॉर्क में हुआ था। न्यूयॉर्क से बॉलीवुड का सफर उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन बिना किसी गॉडफादर के वो अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘निशब्द’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। लेकिन वो और उंचाईयों को छू पातीं, इससे पहले साल 2012 में खबर आई कि जिया ने सुसाइड कर लिया। इस खबर ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। जिया की मौत का कार आज तक सामने नहीं आया। उनकी मौत की गुत्थी आज तक सुलझ नहीं पाई।

अगर जिया आज जिंदा होती तो इस साल वो अपना 33वां जन्मदिन मना रही होतीं। लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके इंसाफ की मांग करते आ रहे हैं। क्योंकि लोगों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या हुई है।

उनकी आत्महत्या की खबर ने इंडस्ट्री समेत पूरे देश को हिला कर रख दिया था। उनकी मौत के बाद कई तरह की बातें सामने आईं। उन्होंने साल 2012 में 3 जून को सूसाइड कर लिया था। जिसके बाद उनकी मां राबिया खान (Rabia Khan) ने बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उस समय सूरज जिया के बॉयफ्रेंड थे।

ट्विटर पर आज वो Jiah Khan के नाम से ट्रेंड हो रही हैं। यूजर्स उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

आप भी देखिए जिया के जन्मदिन के मौके पर फैंस उन्हें कैसे याद कर रहे हैं-

उनकी फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री में कदम फिल्म ‘निशब्द’ से रखा था, जिसमें उनके अपॉजिट अमिताभ बच्चन थे। ये फिल्म काफी विवादित रही था। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान की फिल्म गजनी में भी अहम रोल निभाया था।

Exit mobile version