News Room Post

Happy Birthday Kriti Sanon : इंजीनियर से एक्ट्रेस बनने का सफर तमाम उतार-चढ़ाव के साथ तय किया, साउथ सिनेमा की फिल्मों की शुरुआत

Kriti Sanon

मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन 27 जुलाई को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। कृति ने बिना किसी बॉलीवुड कनेक्शन के अपनी अलग जगह बनाई है। काफी कम समय में उन्होंने बड़े सितारों और निर्देशकों के साथ काम कर इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की कर ली है। आज उनका नाम बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस में आता है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी खास बातें हम आपको बताने जा रहे हैं।

कृति सेनन का जन्म आज के दिन साल 1990 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता राहुल सेनन सी.ए हैं और उनकी मां गीत सनोन डीयू में प्रोफेसर हैं। दिल्ली से कृति नोएडा आईं जहां उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था।

कृति ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा की फिल्मों से की थी। पहली बार वो पर्दे पर सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आई थीं। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का नाम ‘नेनोक्काडाइन’ थी। जिसके लिए कृति को क्रिटिक्स से तारीफ भी मिली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया। बॉलीवुड में उनका डेब्यू फिल्म ‘हीरोपंती’ से हुआ जिसमें उनके अपॉ थी। यह फिल्म भी साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे।

इसके बाद उन्होंने लगातार बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ शानदारी फिल्में की। जिनमें शाहरुख खान और वरुण धवन के साथ दिलवाले, आयुष्मान खुराना के साथ बरेली की बर्फी, कार्तिक आर्यन के साथ लुका छिपी, अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल और अर्जुन कपूर के साथ पानीपत शामिल हैं।

उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी नई फिल्म मिमी रिलीज हुई। इसमें वो सरोगेट मदर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को साल 2020 के मीड में रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना की वजह ये ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई और इसे डिजिटली ही रिलीज करना पड़ा।

Exit mobile version